फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Nagar Palika Parishad President Shweta along with newly elected councilors took oath

Hathras News: जिले की छह निकायों में नई सरकार ने ली शपथ

Sun, 28 May 2023 12:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 28 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Nagar Palika Parishad President Shweta along with newly elected councilors took oath
आगरा रोड स्थित अग्रवाल सेवा सदन में नगर पालिका परिषद हाथरस की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्वेता चौधरी पत्नी पूर्व सांसद राजेश दिवाकर और नवनिर्वाचित 35 सभासदों को शनिवार को भव्य समारोह में शपथ दिलाई गई। उपजिलाधिकारी विपिन शिवहरे ने अध्यक्ष श्वेता चौधरी और सभी सभासदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन




इस मौके पर सदर विधायक अंजुला माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेंद्र सिंह राना, पूर्व सासंद राजेश दिवाकर और भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य भी मौजूद रहे। शपथ के बाद अध्यक्ष ने नगर पालिका परिषद कार्यालय पहुंच कर कार्यभार संभाला और संंबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन





वक्ताओं ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप क्षेत्र में विकास कार्य कराए जाएंगे। जनसमस्याओं का प्राथमिकता पर समाधान कराया जाएगा। शपथ के बाद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कहा कि जलेसर रोड के किनारे पड़े कूड़े को जल्द हटवाया जाए। इस कूड़े के निस्तारण के लिए उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि शहर में बंद पड़े सभी फौव्वारों को जल्द शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पेयजल आपूर्ति के लिए सभी हैंडपंपों को रिबोर कराया जाए। शपथ के बाद नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्वेता चौधरी ने कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला। इस मौके पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान योजना की प्रगति के बारे में जानकारी ली।



इस मौके पर भाजपा के जिला प्रभारी देवेंद्र चौधरी, ब्लॉक प्रमुख सासनी प्रतिभा माहौर, एमएलसी ऋषिपाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, ब्लॉक प्रमुख मुरसान रामेश्वर उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह, पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, शैलू, डौली माहौर, रूपेश उपाध्याय, शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, पार्वती वल्लभ, नीरेश प्रताप सिंह, जय शर्मा, तरुण शर्मा, गोपाल कृष्ण आदि मौजूद रहे। संवाद





सभासदों की कुर्सियां मंच पर पीछे डालने पर जताया विरोध

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सभी 35 सभासदों की कुर्सियां नंबर लिखकर मंच के पीछे लगवाई गईं। इन कुर्सियों पर सभी सभासदों को बैठाया गया। जनप्रतिनिधियों व भाजपा के नेताओं को मंच पर आगे स्थान दे दिया गया। शपथ के दौरान फोटो न खिंच पाने के कारण सभासदों के समर्थकों ने विरोध जताया।






पूर्व पालिकाध्यक्ष का न होना बना चर्चा का विषय

नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी व सभासदों के शपथ ग्रहण समाराेह में भाजपा के कई दिग्गज नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा से पूर्व पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा की अनुपस्थिति कार्यकर्ता व पदाधिकारियों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। इसे लेकर शपथ समाराेह के दौरान तमाम चर्चाएं रहीं।







इन सभासदों ने ली शपथ
वार्ड संख्या - वार्ड नाम - विजयी प्रत्याशी

1 - विभव नगर - दिनेश सिंह

2 - सिद्दार्थ नगर - उपासना सिंह गौतम

3 - श्याम कुञ्ज - अतुल कुमार

4 - नवीपुर खुर्द - हरीशंकर

5 - कंचन नगर - राकेश कुमार

6 - मीतई - जयश्री

7 - नगला नाई - सोनम

8 - रमनपुर - अनुराधा दिवाकर

9 - जोगिआ - धर्मेंद्र कुमार

10 - अहियापुर खुर्द - किशन गोपाल

11 - दयानतपुर - धर्मेंद्र कुमार सिंह

12 - बालापट्टी - सूरज कुमार माहौर

13 - सीयल - अभिषेक राज

14 - लाला का नगला - राकेश कुमार

15 - ओढ़पुरा - नृपेंद्रवीर

16 - सोखना - लक्ष्मी कुशवाहा

17 - कलवारी - बेबी

18 - वसुंधरापुरम लहरा रोड - दिनेश कुमार

19 - मथुरा रोड - हिमांशु कौशिक

20 - किला गेट - शाहरुख़

21 - कैलाश नगर - विमलेश चौधरी

22 - वाटर वर्क्स कॉलोनी - अजय कुमार

23 - मेंडू रोड - अशोक गोला

24 - तरफरा - काव्य वार्ष्णेय

25 - सुंदरवन मथुरा रोड - सुंदरम

26 - दादनपुर ढकपुरा - श्रद्धा कुमारी

27 - लेबर कॉलोनी - नवीन सबलोक

28 - सादाबाद गेट - अंकित शर्मा

29 - खातीखाना - रामजीलाल

30 - मधुगढ़ी - अनुपम शर्मा

31 - मुरसान गेट - बीना जैन

32 - बैनीगंज- रचना गोयल

33 - नयागंज - क्षमा शर्मा

34 - नवल नगर - सुनील अग्निहोत्री

35 - मोहल्ला दिल्ली वाला - मनीष अग्रवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed