फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Naga Panchayat office closed off the gate

नगर पंचायत दफ्तर का गेट बंद कर काटा हंगामा

Fri, 26 Apr 2019 12:17 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस Published by: Mohd Rafeek Updated Fri, 26 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
Naga Panchayat office closed off the gate
नगर पंचायत दफ्तर में हंगामा कर नारेबाजी करते ठेका सफाई कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
सादाबाद। भविष्य निधि और अन्य कई मांगों को लेकर नगर पंचायत के ठेका सफाई कर्मचारियों ने गुरुवार को नगर पंचायत दफ्तर पर खूब हंगामा काटा। नगर पंचायत के गेट को बंद कर इन कर्मचारियों ने जमकर शोर शराबा और नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक दफ्तर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। इन कर्मचारियों ने ईओ और चेयरमैन का भी घेराव कर लिया। इस दौरान नोकझोंक भी हुई। कर्मचारियों ने  ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो सभी सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन


आक्रोशित ठेका सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि भविष्य निधि पीएफ के नाम पर उनके साथ पिछले कई महीनों से मजाक किया जा रहा है। उन्हें पीएफ का लाभ नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कई बार लिखित और मौखिक रूप से नगर पंचायत के अधिकारियों और लिपिकों से मांग की है, लेकिन आज तक उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया है। उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले अधिकारियों को सौंपे गए ज्ञापन में मांग की कि ठेेका कर्मचारियों की चार छुट्टियों को निरस्त किया जाए। अगर छुट्टियां शासन द्वारा अनिवार्य हैं तो कर्मचारियों का वेतन नहीं काटा जाए। सभी ठेका कर्मचारियों को वेतन एक समान दिया जाए। सैलरी शासन की मंशा के अनुरूप बढ़ाई जाए। ठेका कर्मचारियों की पीएफ किताब दिलाई जाए और पीएफ की निर्धारित कटौती दर्शायी जाए। इनके पीएफ के नाम पर जो 1020 रूपये काटा जा रहा है, उसका भुगतान भी किताब में दर्शाया जाए। 
विज्ञापन


इधर, इन सफाई कर्मियों को मनाने का अधिकारियों और कर्मचारियों ने काफी देर तक प्रयास भी किया, लेकिन सफाई कर्मचारी काम बंद हड़ताल की चेतावनी देते हुए चले गए। यह कर्मचारी एसडीएम को ज्ञापन सौंपने तहसील पर भी पहुंचे, लेकिन एसडीएम के न मिलने पर वापस लौट आए। यहां भी प्रदर्शन किया। इस दौरान सभासद अंकित पाराशर के अलावा अजय कुमार, रोहित कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, अमर सिंह, अमित कुमार, चुन्नू, जितेंद्र, गौरव, अमित राना, राहुल, विशाल, मोहित, बबलू, आकाश, बंटी, लक्ष्मण, सतीश, दीपक, सुनील, रवि, रतन, मनीष, मनोज, सरोज देवी, सुभाष, राजा, विकास, कुलदीप, शिवा, राजनलाल, बंटी, पिंटू आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed