फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   My chopped cow fierce BJP

कटी गाय देख भड़के भाजपाई

Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 24 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
My chopped cow fierce BJP
सिकंदराराऊ में गाय काटने की घटना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपाई। - फोटो : अमर उजाला
हाथरस रेलवे लाइन के पास गुरुवार की सुबह कटी हुई गाय को देख अफरातफरी मच गई। सूचना पर दर्जनों भाजपाई मौके पर पहुंच गए। भाजपाइयों ने घटना पर रोष जताया और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। भाजपाइयों ने सात दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह नहर पुल से टहलकर लौट रहे लोगों ने देखा कि कपड़े की गठरी में चार पांच लोग कुछ लेकर जा रहे हैं। टहलने वालों ने उन्हें रोका तो चार-पांचों युवक गठरी को छोड़कर वहां से भाग गए। पास जाकर देखा तो पाया कि गठरी मांस बंधा हुआ था।
विज्ञापन


पास में ही गाय के अवशेष पड़े हुए थे। पास की झाड़ियों में गाय के खाल भी पड़ी हुई थी। 

सूचना पर कोतवाल राजवीर सिंह मय फोर्स पहुंच गए। इधर, भाजपा के नरेंद्र सिंह चौहान, सत्यप्रकाश यादव, उपेंद्र वार्ष्णेय, विवेकशील राघव, विपिन कुमार लाल, सुनील शर्मा, पंकज गुप्ता, प्रेम अग्रवाल, अजय ठाकुर, विमल उपाध्याय, राकेश सिंह आदि पहुंच गए तथा घटना की निंदा करते हुए रोष जताने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपाइयों का कहना था कि क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गौवंश का कटान हो रहा है। 
पड़ताल मेें सामने आया कि गांव महामई सलावतनगर निवासी उमेश शर्मा की कुछ दिन पहले गाय चोरी हुई थी। आशंका है कि यह गाय उसी की है।

भाजपाइयों ने चेतावनी दी है कि गिर सात दिन के भीतर आरोपी नहीं पकड़े गए तो वह आंदोलन करेंगे। उधर कोतवाल ने बताया कि मांस का नमूना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि मांस गाय का है या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed