Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   must take vaccine if you cross 60

60 वर्ष से अधिक उम्र हो तो जरूर लगवाएं टीके

Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Mar 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
must take vaccine if you cross 60
कोविड टीकाकरण को लेकर सादाबाद तहसील सभागार में होती राशन डीलरों की बैठक - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

सादाबाद तहसील सभागार में मंगलवार को कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर राशन डीलरों की बैठक बुलाई गई। इसमें सभी राशन डीलरों को 60 या उससे अधिक की उम्र पार कर चुके लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने का आह्वान किया गया, जिससे कि कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
बैठक में एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि कोविड 19 टीकाकरण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर निशुल्क रूप से किया जा रहा है। लिहाजा, लोग अस्पताल में पहुंचकर अपना टीकाकरण करा सकते हैं। टीकाकरण में 60 या उससे अधिक की उम्र के लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। राशन डीलर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। डीएसओ ने भी सभी राशन डीलरों को टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने को कहा।
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह और सहपऊ सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन ने भी बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा अन्य निर्धारित किए गए स्वास्थ्य केंद्रों पर भी टीकाकरण किया जा रहा है। वर्तमान में फिर से कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है, लिहाजा 60 की उम्र या उससे अधिक की उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करें। बैठक में राहुल गौतम, राकेश डीलर, हरिओम, चंद्रपाल, मास्टर आदि राशन डीलर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत बिल जमा करने को लेकर दिए निर्देश
बैठक में बिजली महकमे के अवर अभियंता अमित गुप्ता ने कहा कि राशन डीलर विद्युत बिल जमा करने में अधिक रुचि नहीं दिखा रहे हैं, लिहाजा सभी राशन डीलर अधिक से अधिक विद्युत बिल जमा करें। मौके पर विद्युत कर्मियों द्वारा पॉश मशीन से किस तरह बिल जमा किया जाना है, का डेमो करके दिखाया गया। डीएसओ ने भी विद्यऊत बिल जमा करने को लेकर राशन डीलरों को निर्देशित किया।
सड़क किनारे हो गोदाम
डीएसओ ने राशन डीलरों से कहा कि अब एफसीआई से सीधे राशन डीलरों को खाद्य सामग्री भेजी जाएगी, इसके लिए सभी राशन डीलरों की दुकानें या गोदाम सड़क किनारे होनी चाहिए, जिससे कि खाद्यान्न के ट्रक आसानी से उनकी दुकानों तक पहुंच सकें। एक हफ्ते के अंदर सभी राशन डीलर इसका इंतजाम कर लें।
नगर पंचायत सदस्यों से टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने का आह्वान
नगर पंचायत सादाबाद में भी मंगलवार को नगर पंचायत सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में कोविड 19 टीकाकरण को लेकर जागरूकता जगाई गई। बैठक में एसडीएम राजेश कुमार, ईओ लल्लनराम यादव, चेयरमैन रविकांत अग्रवाल और स्वास्थ्य विभाग से आए एचईओ रविंद्र प्रताप सिंह ने सभी नगर पंचायत सदस्यों से आह्वान किया कि सभी सदस्य लोगों को टीकाकरण के प्रति जागरूक करें।

विशेष रूप से 60 की उम्र या उससे अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण के लिए अवश्य जागरूक करें, जिससे कि समय रहते उनको इस महामारी के प्रकोप से बचाया जा सके। एचईओ ने कहा कि टीकाकरण से किसी भी तरह का साइड इफेक्ट नहीं है। मौके पर अनुपम गुप्ता व अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed