{"_id":"6a05fa690772b4ed2e0bce61","slug":"mursan-youth-dies-under-suspicious-circumstances-in-tamil-nadu-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मुरसान के युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मुरसान के युवक की तमिलनाडु में संदिग्ध हालात में मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
Thu, 14 May 2026 10:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 14 May 2026 10:08 PM IST
सार
मुरसान के युवक की तमिलनाडु में मौत हो गई। वह वहां बर्फ के गोले बेचने का काम करते थे। पत्नी गांव में अपनी सास के साथ रहती है। उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती भी है।
विज्ञापन
मृतक राम शर्मा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव पटैनी निवासी 26 वर्षीय राम शर्मा की तमिलनाडु में 13 मई को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं। 15 मई दोपहर तक शव गांव पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
राम शर्मा वर्ष पुत्र इंद्रदेव शर्मा अपने दो भाइयों और गांव के अन्य लोगों के साथ तमिलनाडु के कारेगुड़ी शिवगंगई में बर्फ के गोले बेचने का काम करते थे। उनके मूलचंद्र शर्मा ने बताया कि राम पांच भाइयों में सबसे बड़े थे।
विज्ञापन
करीब आठ वर्ष पूर्व उनके पिता की बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी। पत्नी गांव में अपनी सास के साथ रहती है। उनका डेढ़ वर्ष का एक बेटा है, जबकि पत्नी गर्भवती भी है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन