{"_id":"57cf08a84f1c1b7f2f318407","slug":"mr-dauji-lakkhi-fair-opened-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"लक्खी मेला श्री दाऊजी का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लक्खी मेला श्री दाऊजी का आगाज आज
अमर उजाला, हाथ्ारस
Updated Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
दाऊजी मेला परिसर में लगे झूले और अन्य दुकानें। दूसरे चित्र में दंगल के लिए अखाड़ा तैयार करते मजदूर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रज क्षेत्र के लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का आगाज बुधवार को बल्देव छठ के मौके पर होगा। पूर्व मंत्री रामजीलाल सुमन, विधायक देवेंद्र अग्रवाल और जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह मेले का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
इसके साथ ही सात दिवसीय अखिल भारतीय कुश्ती दंगल भी शुरू होगा। देश के नामी पहलवान यहां मल्ल विद्या का प्रदर्शन करेंगे। इस साल पहली बार साल पहली बार 9 सितंबर को महिला पहलवानों की भी कुश्तियां कराई जाएंगी। ओलंपिक पदक विजेता साक्षी महिला महिला पहलवानों का उत्साहवर्धन करने आएंगी।
मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। मेला में लगे छोटे-बड़े झूले भी तैयार हैं। मंगलवार को झूले वालों ने अपने-अपने झूलों को चला कर टेस्टिंग की। महिला बाजार में भी लगभग सभी दुकानें सज कर पूरी तरह तैयार हैं। मेला की दुकानों पर ग्राहकों ने खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे भी मेला देखने के लिए पहुंच रहे हैं। मेला में इस बार भूतिया गुफा भी आई है। बच्चों के मनोरंजन के लिए मेला में इस बार काफी कुछ है। दो दर्जन से अधिक बच्चों के झूले भी लगाए गए हैं। छोटी और बड़ी नाव झूला भी तैयार हो गए हैं।
महिला मार्केट में बैग, सौंदर्य प्रसाधन, कप प्लेट, ढोलक, लकड़ी के गिफ्ट आइटम, खेल खिलौना की काफी दुकानें सजकर तैयार हैं। मेला परिसर में लगे विभिन्न समाज व राजनीतिक संगठनों के शिविरों का भी आज उद्घाटन होगा। बुधवार को मेला में लोगों की काफी भीड़ उमड़ेगी।