फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MP for titles grew comment altercation

सांसद के प्रति जातिसूचक टिप्पणी से बढ़ी रार

Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Thu, 13 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
MP for titles grew comment altercation
बैठक करते भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पदाधिकारी - फोटो : अमर उजाला
भाजपा अनुसूचित मोर्चा की बैठक में पार्टी के कुछ लोगों द्वारा सांसद के प्रति जातिसूचक टिप्पणी किए जाने पर आक्रोश जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि इन लोगों ने ऐसा करके अनुसूचित जाति के प्रतिनिधि को गुलाम बनाकर रखने की प्रवृत्ति को जाहिर किया है।
विज्ञापन


सांसद को पार्टी विरोधी बताकर जिले के एक आला पदाधिकारी के नेतृत्व में उनकी छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यह कृत्य निंदनीय है और इससे अनुसूचित जाति का अपमान हुआ है। उन्होंने कहा कि इनमें से एक आरोपी जिले के एक आला पदाधिकारी की सुरक्षा में उनकी बंदूक लेकर सुरक्षा गार्ड के रूप में चलते हैं, जोकि पूर्णत: अवैधानिक है।
विज्ञापन


भाजपा अनुसूचित मोर्चा इस तरह दलित जनप्रतिनिधि का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। मोर्चा भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों से इसकी शिकायत करेगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डॉ. राजेश कुमार सिंह, नारायणलाल, विनोद कुमार चोधरी, रविदास, राकेश कुमार, नंदकुमार निमेष, रामजीलाल, सूरज कुमार, ज्वाला प्रसाद दिवाकर, महीपाल दिवाकर, विवेक भारती, अमरपाल, रत्नेश चटर्जी, बबलू हंसमुख, सुखवीर सिंह आदि अनेक लोगों की मौजूदगी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दर्शाई गई है।

मैं इस समय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक के सिलसिले में दिल्ली में हूं और 19 अक्तूबर तक लौटूंगा, लेकिन मेरे समर्थकों ने फोन से मुझे बताया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष के करीब के गांव के किसी युवक ने मेरे प्रति जातिसूचक टिप्पणी की है, जोकि असहनीय है। मैं इस पूरे प्रकरण में दिल्ली में अपने अधिवक्ताओं से विधिक राय ले रहा हूं। चूंकि जिलाध्यक्ष भी इस ग्रुप से जुड़े हुए हैं और उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की है, इसलिए मुझे लगता है कि इसमें उनकी भी शह है। मैं इस प्रकरण के लिए जिम्मेदार लोगों को पक्षकार बनाते हुए केस दायर करूंगा। किसी को छोड़ूंगा नहीं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के सामने भी यह प्रकरण रखूंगा।
- राजेश दिवाकर, सांसद हाथरस

मैं व्हाट्स ऐप पर बीजेपी हाथरस नाम का ग्रुप एडमिन हूं। मुझे कल ही यह जानकारी मिली थी कि किसी ने इस शब्द का प्रयोग किया है, लेकिन इस पूरे प्रकरण में मेरा नाम घसीटा जा रहा है, यह वाकई आश्चर्यजनक है। सांसद हमारी पार्टी के हैं। हम अपनी ही पार्टी के सांसद के विरोध में कैसे काम कर सकते हैं। जो लोग भी हम पर ऐसे आरोप लगा रहे हैं, वह खुद संगठन विरोधी कृत्य कर रहे हैं।

डॉ. चंद्रशेखर राव  जिला महामंत्री भाजपा 

मुझे इस विषय की कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया गया है तो यह सरासर गलत है। वैसे कुछ लोग चुनाव के समय अपनी जाति के टाइटल का इस्तेमाल करते हैं। अगर किसी ने गलत मानसिकता से ऐसा किया है तो इसकी जांच कराई जाएगी और अनुशासनात्मक कार्रवाई भी होगी।
रामवीर सिंह परमार जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed