{"_id":"6435986b5301fb23be090da4","slug":"mother-murder-case-filed-on-son-complaint-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बेटे की शिकायत पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज, घर में चारपाई पर पड़ा मिला था शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बेटे की शिकायत पर मां की हत्या का मुकदमा दर्ज, घर में चारपाई पर पड़ा मिला था शव
Tue, 11 Apr 2023 10:57 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:57 PM IST
सार
दिनेश कुमार का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा उसकी मां नेक्सी देवी के साथ मारपीट करते हुए उनकी हत्या की गई है। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
मुकदमा दर्ज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान के गांव कथरिया में सोमवार को वृद्ध महिला का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। मृतक के बेटे ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
दिनेश कुमार निवासी कथरिया मुरसान ने बताया कि उसकी मां नेक्सी देवी (62) पास के गांव का ककरावली के प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील बनाने का काम करती थी। सोमवार दोपहर को वह गांव कथरिया में आ गई और घर के पास घेर में बने कमरे के बाहर पड़ी टीन में चारपाई पर आकर लेट गई थी। करीब डेढ़ बजे दिनेश की बेटी नेहा वहां पहुंची तो उसने अपनी दादी नेक्सी का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
दिनेश कुमार का आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा उसकी मां नेक्सी देवी के साथ मारपीट करते हुए उनकी हत्या की गई है। मुरसान थानाध्यक्ष योगेश कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन