{"_id":"6ad3dbf55632b487c4054e90","slug":"mother-and-son-who-left-home-a-year-ago-returned-handed-over-to-family-by-police-hathras-news-c-58-1-sdb1001-103141-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: एक साल पहले घर छोड़कर गए मां-बेटे लौटे, पुलिस ने परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: एक साल पहले घर छोड़कर गए मां-बेटे लौटे, पुलिस ने परिजनों को सौंपा
Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
वापस लौटने पर मां बेटे को परिजनों के सुपुर्द करती पुलिस। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Police
कोतवाली क्षेत्र के गांव कजरौठी से करीब एक साल पहले मां-बेटे घर छोड़कर चले गए थे। वे अब सकुशल लौट आए हैं। शनिवार को दोनों सादाबाद कोतवाली पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घर छोड़ने की वजह बताई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने मां शशि देवी और उनके बेटे महेश को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार, महेश और उसकी मां शशि देवी ने बताया कि वे महेश के पिता छीतरमल की शराब पीने की आदत से परेशान थे। छीतरमल की कथित मारपीट और गाली-गलौज से तंग आकर वे घर से चले गए थे। इसी वजह से दोनों वर्ष 2025 में घर छोड़कर गए थे। घर से जाने के बाद उन्होंने कुछ समय आगरा, मथुरा और महाराष्ट्र में बिताया।
इस दौरान महेश छोटा हाथी टेंपो चलाकर अपनी आजीविका चलाता रहा। घर से दूर रहने के दौरान भी मां-बेटे अपने परिवार और परिचितों के संपर्क में थे। वे फोन और इंस्टाग्राम के जरिये बातचीत करते रहे। शनिवार को मां-बेटे स्वयं कोतवाली पहुंचे थे। महेश ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मर्जी से घर लौटा है। पुलिस ने सभी जरूरी कार्रवाई पूरी की। इसके बाद मां शशि देवी और बेटे महेश को उनके भाई भोला के सुपुर्द कर दिया गया।