{"_id":"6814baa4260f96dda5074915","slug":"mother-and-son-fell-ill-after-drinking-milk-in-which-a-lizard-fell-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दूध गर्म कर रखा, मां-बेटा ने पिया, दोनों की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दूध गर्म कर रखा, मां-बेटा ने पिया, दोनों की बिगड़ी हालत, जिला अस्पताल में भर्ती
Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 02 May 2025 05:59 PM IST
सार
राजकुमारी ने दूध पीने के लिए गर्म करके रसोई में रखा था। थोड़ी देर बाद मां राजकुमारी व बेटा दानवीर ने दूध को पी लिया था। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों देखा तो दूध में छिपकली पड़ी थी।
विज्ञापन
छिपकली प्रतीकात्मक
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मां ने दूध गर्म कर रख दिया। मां-बेटा ने उस दूध को पी लिया, जिससे उनकी तबीयत खराब हो गई। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में जब परिवार वालों ने देखा तो दूध के अंदर छिपकली पड़ी हुई थी। दूध में छिपकली कब और कैसे पहुंची परिवार वालों को इसकी जानकारी नहीं है्।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार हाथरस में चंदपा क्षेत्र के गांव नगला बांस में 1 मई की रात छिपकली गिरे दूध का सेवन करने से मां-बेटे की हालत बिगड़ गई। रात करीब 11 बजे राजकुमारी (47) ने दूध पीने के लिए गर्म करके रसोई में रखा था।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद मां राजकुमारी व बेटा दानवीर ने दूध को पी लिया था। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों देखा तो दूध में छिपकली पड़ी थी। दोनों को तत्काल उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन