फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 400 monkeys caught in Sadabad

Hathras: तीन दिन में पकड़े गए 400 से अधिक बंदर, छोड़ जाएंगे जंगल में, लोगों को मिल रही राहत

Sat, 14 Dec 2024 12:27 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 12:27 AM IST
सार

बंदर तहसील रोड, बिजलीघर रोड, गांधी पार्क, तहसील परिसर आदि से पकड़े गए हैं। इससे लोगोें को बंदरों के उत्पात से काफी राहत मिली है।

विज्ञापन
More than 400 monkeys caught in Sadabad
पकड़े गए बंदर - फोटो : संवाद

विस्तार

सादाबाद नगर पंचायत द्वारा बंदरों को पकड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान 13 दिसंबर को भी जारी रहा। पिछले तीन दिनों में टीम ने 400 से अधिक बंदर पकड़े हैं।

विज्ञापन

 
यह बंदर तहसील रोड, बिजलीघर रोड, गांधी पार्क, तहसील परिसर आदि से पकड़े गए हैं। इससे लोगोें को बंदरों के उत्पात से काफी राहत मिली है। इधर, नगर में अभी भी मोहल्ला बरौलियान, हाथरस रोड पर सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, न्यायालय परिसर, ब्लॉक संसाधन केंद्र सहित कई अन्य इलाकों में बंदरों का आतंक है। 
विज्ञापन


अधिशासी अधिकारी श्रीचंद ने बताया कि नगर में बंदरों को पकड़ने का अभियान लगातार जारी है। नियमित रूप से बंदर काफी संख्या में पकड़े जा रहे हैं। इन्हें क्षेत्र से दूर ले जाकर जंगल में छोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed