फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   More than 1 lakh 70 thousand cases of electricity theft in four years in hathras

Hathras News: चार साल में 1 लाख 70 हजार से अधिक मुकदमे, फिर भी नहीं रुकी बिजली चोरी

Sun, 01 Jan 2023 10:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 01 Jan 2023 10:02 PM IST
सार

हाथरस में चार साल में बिजली टीम, विजिलेंस व बिजली थाना ने 170420  लोगों के खिलाफ  मुकदमा लिखा गया। दो हजार से अधिक लोगों के मामले में फाइनल रिपोर्ट और चार्जशीट लगी है। इससे तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ है।

विज्ञापन
More than 1 lakh 70 thousand cases of electricity theft in four years in hathras
बिजली चोरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक तरफ निगम स्तर से बिजली चोरी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं। इस क्रम में जिलेभर में चार साल में 170420 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बावजूद जिले में बिजली चोरी रुकने का नाम नहीं ले रही। जिले के 153 फीडरों पर 50 प्रतिशत से अधिक चोरी हो रही है। शहर में 28 प्रतिशत व देहात में 60 प्रतिशत लाइन हानियां हैं। इस कारण विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हाथरस में 65 बिजलीघरों के जरिये दो लाख साठ हजार लोगों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। शहर, देहात और कस्बों में बिजली चोरी बेकाबू है। इसे लेकर आला अफसरों की बैठकों में स्थानीय अधिकारियों क्लास भी लग रही है। चार साल में बिजली टीम, विजिलेंस व बिजली थाना ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान 170420  लोगों के खिलाफ ओढ़पुरा स्थित बिजली थाने में मुकदमा लिखा गया। दो हजार से अधिक लोगों के मामले में फाइनल रिपोर्ट और चार्जशीट लगी है। इससे तीन करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व हासिल हुआ है। शहर में 547 लोगों के यहां बिजली चोरी पकड़ी गई है। 
विज्ञापन


बिजली चोरों ने खराब कर दी बंच कंडक्टर लाइन
वर्ष 2012 में आरएपीडीआरपी योजना के तहत शहर, कस्बा में बिजली की बंच कंडक्टर लाइन डाली गई। बंच कंडक्टर लाइन को बिजली चोरों ने जंफर डालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस कारण बिजली चोरी पर पूरी तरह अंकुश नहीं लगा। ज्यादातर चोरियां कटिया डालकर हुई हैं। ज्यादातर बिजली चोरी मीटर को बाईपास करते हुए केबल डालकर हुई है। इससे विभाग को हर माह लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed