{"_id":"5cb4d16fbdec22140012e93c","slug":"modi-s-name-used-to-take-ram-s-name-lie-out-of-his-mouth-jayant","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी लेते रहे राम का नाम, मुंह से निकलता रहा झूठ: जयंत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी लेते रहे राम का नाम, मुंह से निकलता रहा झूठ: जयंत
Tue, 16 Apr 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Tue, 16 Apr 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
जनसभा को संबोधित करते चौधरी जयंत और मंचासीन नेतागण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद (हाथरस)। सोमवार को सादाबाद के छाबी मियां के बाग में महागठबंधन प्रत्याशी रामजीलाल सुमन के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पांच साल में केंद्र सरकार तो बोल नहीं पाई लेकिन मोदी रोज बोलते रहे। राम का नाम लेते रहे, लेकिन उनके मुंह से झूठ निकलता रहा। कहा बनावट का जमाना है। भाजपा कालाधन वापस नहीं ला पाई और नोटबंदी ने गरीब, मजदूरों से रोजगार छीन लिया।
उन्होंने कहा कि जीएसटी ने किसानों की कमर तोड़ दी। व्यापारियों के लिए जीएसटी धीमा जहर है जिससे छोटे व्यापार खत्म हो गए। मजदूर बेरोजगार हो गए। इस तरह देश नहीं चल सकता। मोदी सरकार की पांच साल की तानाशाही सभी ने भुगता है। मोदी पूंजीपतियों के यार हैं। उनके यार सुदामा नहीं हैं। चाय, कपड़ा बेचने वाला अथवा चौकीदार नहीं हैं। मोदी सरकार के इशारे पर दिल्ली में किसानों पर बेरहमी से लाठियां बरसाई गईं।
आह्वान किया कि कोई नाराजगी है तो उसे भूलकर महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताएं। मथुरा के प्रत्याशी का भी ध्यान रखने का आह्वान किया। जनसभा को प्रत्याशी रामजीलाल सुमन, रालोद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक गेंदालाल, पूर्व विधायक प्रताप चौधरी, पूर्व विधायक देवेंद्र अग्रवाल, पूर्व विधायक रणजीत सिंह सुमन, रालोद महासचिव प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव, सादाबाद ब्लाक प्रमुख गिरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया।