Hathras: अचानक आए नमूना परीक्षण संदेश से हिले मोबाइल, घंटो तक चर्चाओं का बाजार रहा गर्म
दूरसंचार विभाग, भारत सरकार ने अपने ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम सेल के माध्यम से तमाम मोबाइलों पर नमूना परीक्षण सेंदश भेजा। कुछ अलग तरह से भेजे गए इन संदेशों का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचना था, ताकि आपदा स्थिति के दौरान अलर्ट प्रदान किया जा सके।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
10 अक्तूबर की सुबह 11:30 बजे के आसपास जनपद के तमाम मोबाइल धारक चौंक गए। उनके मोबाइलों पर अजीब रिंग के साथ बाइब्रेशन से अलर्ट आने लगा। पूरा मैसेज पढ़ने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं इन संदेशों को लेकर घंटो तक चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। लोग अपने-अपने समझ के अनुसार इन संदेशों को परिभाषित करते दिखाई दिए।
दूरसंचार विभाग, भारत सरकार ने अपने ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम सेल के माध्यम से तमाम मोबाइलों पर नमूना परीक्षण सेंदश भेजा। कुछ अलग तरह से भेजे गए इन संदेशों का मुख्य उद्देश्य अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम को जांचना था, ताकि आपदा स्थिति के दौरान अलर्ट प्रदान किया जा सके। ये मैसेज सिर्फ स्मार्ट फोन पर ही आए, कीपेड वाले मोबाइलों पर इस तरह के मैसेज नहीं आए। मोबाइल के जरिए होने वाले तमाम फ्राड के कारण कुछ लोगों को इन संदेशों ने भ्रमित भी किया। उनका मानना था कि उनके फोन को हैक तो नहीं किया गया। मोबाइल उपयोगकर्ताओं ने डर के चलते इंटरनेट भी बंद कर दिए।
आपके मोबाइल पर अचानक कम्पन (वाइब्रेशन) के साथ अलग किस्म की आवाज आये, तो घबराने की जरूरत नहीं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और दूरसंचार विभाग की ओर से इसका परीक्षण किया गया था। यह सिर्फ एक अलर्ट मैसेज है, जो आपको आपदा के प्रति सतर्क करेगा। यह वास्तविक आपात का संकेत नहीं है। इससे बिल्कुल परेशान होने की जरूरत नहीं है। -लेखराज, जिला आपदा विशेषज्ञ, हाथरस
विज्ञापन विज्ञापन
आज अचानक मोबाइल पर अलर्ट जारी किए जाने के टेस्टिंग मैसेज आए। मुझे पता था कि विदेशों में इस तरह से अलर्ट का मैनेजमेंट किया जाता है। जिसका प्रयोग अब हमारे देश में किया जा रहा है। -ऋषभ शर्मा, छात्र, एलसीकेडी महाविद्यालय
सरकार समय के साथ अलग-अलग तरह के प्रयोग करती रहती है। इसके बारे में जानकारी नहीं थी, अचाकन मोबाइल में कंपन हुआ, तो चौंक गई, लेकिन मैसेज पढऩे के बाद सब समझ आ गया। सरकार की अच्छी पहल है। -नमृता उपाध्याय, निवासी वसुंधरा एंक्लेव
मुझे मोबाइल के बारे में जानकारी कम है। सुबह अचानक अलग तरह की टोन के साथ मोबाइल बाईब्रेट किया, तो डर सा लगा। समझ नहीं आया कि ओके करुं या नहीं। बच्ची ने बताया तब राहत की सांस ली। -नारायण हरि, निवासी मैण्डू गेट
ऑफिस में काम कर रहा था, तब ही अचानक मोबाइल में अजीब मैसेज आया। मोबाइल में ऐसा लगा कि कोई वायरस आ गया हो। आफिस में सभी के पास मैसेज आया तो पता चला कि क्या हो रहा है। -देवी दास, निवासी रमनपुर