फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLC elections intensified political turmoil

एमएलसी चुनाव को सियासी उठापटक तेज

Thu, 25 Feb 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। एमएलसी चुनाव के लिए सियासी उठापटक तेज हो गई है। प्रत्याशियों के सामने तीन मार्च से पहले बहुमत का जादुई आंकड़ा जुटाने की चुनौती है। उनकी टीमें रात-दिन इस दिशा में काम कर रही हैं। चुनाव में मतदाता बननेे जा रहे बीडीसी सदस्य, ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य और नगर पालिका व पंचायतों के सभासदों के पते-ठिकानों पर यह टीमें पहुंच रही हैं और उन्हें साम, दाम, दंड, भेद के बूते अपने खेमे में लाने की कोशिश कर रही हैं। इस चुनाव में एक तरफ सत्ता पक्ष है तो दूसरी तरफ पूरा विपक्ष। नतीजा, मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। 

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से इतर इस चुनाव में सभी दलों के निशाने पर सपा है। लिहाजा विपक्षी दलों ने सपा की घेराबंदी में पूरी ताकत झोंक दी है। यह बात अलग है कि विपक्षी प्रत्याशी के समर्थन में अभी तक कोई भी दल खुलकर सामने नहीं आया है और न हीं अधिकृत घोषणा की गई है, लेकिन अंदरखाने सपा विरोधी प्रत्याशी को बसपा, रालोद, कांग्रेस और भाजपा समेत सभी दलों का पूरा समर्थन मिल रहा है। दोनों ही खेमे अपने समर्थक सदस्यों को एकांतवाश में महफूज ठिकानों तक पहुंचाने में जुटे हैं। अलीगढ़-हाथरस जिलों के 90 फीसदी मतदाता दोनों प्रत्याशियों के सिपहसालारों की निगरानी में महफूज ठिकानों तक पहुंच चुके हैं, जिन्हें मतदान के दिन ही बाहर निकाला जाएगा। एकांतवाश में इन मतदाताओं की रखवाली का पूरा इंतजाम किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed