फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   MLC election will be held 26 training

एमएलसी चुनाव के लिए 26 को होगी ट्रेनिंग

Thu, 25 Feb 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 25 Feb 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। विधान परिषद के अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन 2016 के लिए जिले में तीन मार्च को मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की तैनाती की गई हैं। डीएम शमीम अहमद खान ने विधान परिषद के 32-अलीगढ़ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन के लिए मतदान कार्मिकों की तैनाती करने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने पोलिंग पार्टी के समस्त पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय और माइक्रो ऑब्जर्वर को आदेश दिए हैं कि वह प्रत्येक दशा में 26 फरवरी शुक्रवार को सुबह 10 बजे अपने नियुक्ति पत्र जिला निर्वाचन कार्यालय, कलेक्ट्रेट, हाथरस से प्राप्त कर लें।

जिला मजिस्ट्रेट के अनुसार समस्त मतदान कार्मिकों तथा माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए कलेक्ट्रेट हाथरस में प्रथम प्रशिक्षण 29 फरवरी को सुबह 11 बजे से और द्वितीय प्रशिक्षण दो मार्च को सुबह 11 बजे से आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि दोनों प्रशिक्षण कार्यक्रम में सभी पोलिंग पार्टी के प्रत्येक मतदान कार्मिक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed