फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   missing traveler on Amarnath yatra hathras

अमरनाथ यात्रा पर गया हसायन का यात्री लापता

Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हसायन  (हाथरस)। 
अमर उजाला ब्यूरो हसायन  (हाथरस)।  Updated Thu, 13 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
missing traveler on Amarnath yatra  hathras
लापता - फोटो : Amar Ujala
हसायन कस्बे से आठ सदस्यीय दल के साथ अमरनाथ यात्रा पर गए एक किसान शेषनाग से लापता हो गए हैं। उनके साथ गए अन्य यात्री तो पवित्र अमरनाथ गुफा तक पहुंच गए, लेकिन उनका कोई अता-पता नहीं है। साथ गए लोगों से उनके लापता होने की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोगों की नींद उड़ गई है। वह सदमे की हालत में हैं। उनका पता लगाने के लिए परिजनों का एक दल पहलगाम रवाना होने की तैयारी कर रहा है। घर पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा हसायन के मोहल्ला कछवान निवासी उत्तम सिंह कुशवाहा (52) पुत्र राम सिंह कुशवाहा किसान हैं। वह कस्बे की एक दुकान पर नौकरी भी करते हैं। आठ जुलाई को कस्बे के सात अन्य लोगों के साथ अमरनाथ यात्रा पर रवाना हुए। यह दल पहलगाम के रास्ते पवित्र गुफा के लिए चढ़ाई कर रहा था। उत्तम सिंह के साथ गए अन्य लोगों की मानें तो शेषनाग तक तो वह उनके साथ रहे। इसके बाद वह आगे-पीछे हो गए। आठ सदस्यीय इस दल के पांच सदस्य तो घोड़े पर बैठकर सफर कर रहे थे, जबकि बाकी तीन सदस्य पैदल चल रहे थे। पैदल चल रहे बाकी दोनों सदस्य तो पवित्र गुफा तक बुधवार की दोपहर को पहुंच भी गए, लेकिन उत्तम सिंह नहीं पहुंचे। इन लोगों ने उत्तम सिंह का पता लगाने की काफी कोशिश की, लेकिन निराशा ही हाथ लगी। 
विज्ञापन


मजबूरन, उनके लापता होने की खबर हसायन में उनके परिजनों को देनी पड़ी। यह सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए। उत्तम सिंह के परिवार में तीन बेटे और दो बेटियां हैं। दो बेटों की शादी हो चुकी है। पत्नी के अलावा मां भी हैं। सबसे बड़े बेटे की उम्र करीब 25 साल है। परिजनों की हालत खराब  है। चिंता में उन्होंने खाना-पीना भी छोड़ रखा है। घर पर ढांढस बंधाने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजन अब उत्तम सिंह का पता लगाने के लिए प्रशासन से भी मदद मांगने की तैयारी कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed