फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Miscreants took away buffalo at gunpoint

Hathras News: तमंचे के बल पर भैंस ले गए बदमाश

Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 02 May 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Miscreants took away buffalo at gunpoint
क्षेत्र के गांव नगला प्रेम सिंह में बदमाश तमंचे के बल पर एक भैंस को खोलकर ले गए।
विज्ञापन



गांव निवासी पदम सिंह ने बताया कि वह सोमवार को अपने दो अन्य भाइयों के साथ पशुओं के घेर में सोए हुए थे। सोमवार रात को करीब डेढ़ बजे दो बदमाश घेर के पास खड़ी चरी से निकलकर आए। बदमाशों ने उनके मुंह को स्वाफी से ढक दिया और तमंचा लगाकर उन्हेें उठाकर दूर ले गए इसके बाद उन्होंने उनके घेर से दो भैंस खोल लीं।



दो बदमाशों ने उनके मुंह और आंखों को पूरी तरह स्वाफी से ढक रखा था और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। बदमाशों ने एक भैंस को तो गाड़ी में चढ़ा लिया। जब दूसरी भैंस को चढ़ाने का प्रयास कर रहे थे तो उनको गांव की ओर आती एक गाड़ी दिखाई दी, जिससे वह उस भैंस को वहीं छोड़कर गाड़ी लेकर भाग गए।
विज्ञापन




उन्होंने और उनके दोनों भाइयों ने मौके पर आई गाड़ी को लेकर बदमाशों की गाड़ी का पीछा किया, लेकिन वह उनके पहुंंच से बाहर थी। रात में उन्होंने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने भी बदमाशों को काफी तलाश किया, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और गांव के कुछ मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। दो गावों के सीसीटीवी कैमरों में गाड़ी दिखाई दी, लेकिन इसके बाद आगे के गांव में किसी भी सीसीटीवी कैमरे में गाड़ी दिखाई नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed