{"_id":"6506f888b23bfdd0770c5474","slug":"minister-nitin-agarwal-reached-hathras-bjp-office-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचे भाजपा कार्यालय, बोले- 500 साल संघर्ष को जीत पहुंचे राम मंदिर उद्घाटन तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मंत्री नितिन अग्रवाल पहुंचे भाजपा कार्यालय, बोले- 500 साल संघर्ष को जीत पहुंचे राम मंदिर उद्घाटन तक
Sun, 17 Sep 2023 06:31 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Sep 2023 06:31 PM IST
सार
आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि 500 साल के संघर्ष को जीतकर हम राम मंदिर उद्घाटन तक पहुंचे हैं। देश के ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले करोड़ों हिन्दुओं की भगवान राम में आस्था है। इतनी लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद ऐसा दिन आया है जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जहां भगवान राम ने जन्म लिया था।
विज्ञापन
आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल हाथरस के भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने अयोध्या में श्रीराम मंदिर उद्घाटन, पीएम नरेंद्र मोदी जन्मदिन, स्वनिधि योजना, सेवा पखवाड़ा और रक्तदान शिविर पर अपनी बात रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन की तिथि जनवरी में निश्चित की गई है। 500 साल के संघर्ष को जीतकर हम राम मंदिर उद्घाटन तक पहुंचे हैं। देश के ही नहीं बल्कि विदेश में रहने वाले करोड़ों हिन्दुओं की भगवान राम में आस्था है। भगवान राम हम सबके के लिए बहुत गर्व का विषय हैं। इतनी लम्बी लड़ाई लड़ने के बाद ऐसा दिन आया है जब राम मंदिर का निर्माण हो रहा है, जहां भगवान राम ने जन्म लिया था। भगवान राम में आस्था रखने वालों के लिए उद्घाटन का पल अविस्मरणीय होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा योजना के जनपद वार अलग-अलग शिविर लगेंगे। इन शिविरों से लोगों को लाभ होगा। जिसके लिए प्रशासनिक अधिकारियेां को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। स्वनिधि योजना 50 हजार से शुरू होकर 2 लाख तक पहुंच गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, साथ ही साथ विश्वकर्मा जयंती भी है।
भाजपा पूरे देश में सेवा पखवाड़ा चला रही है, जो आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। देश के कारीगर साथियों का सम्मान किया जा रहा है। पूरे देश में युवा मोर्चा रक्तदान शिविर चलाएगी। इस शिविर में कार्यकर्ता बढ़चढ़ कर भाग लेंगे। 23 व 24 सितम्बर को अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगे।