{"_id":"6ae0f9f3a8699f5a980eebac","slug":"mining-inspector-accused-of-bribery-and-indecency-hathras-news-c-56-1-hts1004-156292-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: खनन निरीक्षक पर रिश्वत लेने व अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: खनन निरीक्षक पर रिश्वत लेने व अभद्रता का आरोप
Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Wed, 28 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : ARchive
हाथरस। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अजय सिकरवार ने खनन निरीक्षक पर मिट्टी खनन का कार्य दिलाने के नाम पर 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जब काम नहीं मिलने की शिकायत की तो निरीक्षक ने अभद्रता की। प्रकरण में डीएम से शिकायत की गई है।
बांके बिहारी धाम कॉलोनी, कोटा रोड निवासी अजय सिकरवार ने बताया कि खनन निरीक्षक ने उनसे सलेमपुर में यूपीएसआईडीसी के अंतर्गत मिट्टी खनन का कार्य आवंटन कराने के एवज में डेढ़ लाख रुपये लिए थे। उनका आरोप है कि ठेकेदार होने के बावजूद सात से आठ महीने बीत जाने के बाद भी उन्हें काम नहीं दिया गया। आरोप है कि मंगलवार को जब वे अपने पैसे या काम के सिलसिले में दोबारा कार्यालय मिलने गए, तो खनन निरीक्षक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि अधिकारी ने गुस्से में आकर होमगार्ड से उन्हें धक्का देकर बाहर निकलवाने का प्रयास किया। अजय का कहना है कि इस पूरे घटनाक्रम की कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज से जांच कराई जा सकती है। खनन निरीक्षक दिनेश मोदी का कहना है कि आरोप गलत हैं। मैंने किसी से रुपये नहीं लिए।