फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Millet procurement target increased by 1000 MT

Hathras News: बाजरा खरीद का लक्ष्य एक हजार एमटी और बढ़ा

Tue, 30 Dec 2025 02:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 30 Dec 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Millet procurement target increased by 1000 MT
देरी से ही सही, लेकिन शासन को परेशान किसानों की सुध आ ही गई। अंत समय में एक हजार एमटी बाजरा खरीद का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। इसके बाद सोमवार को जिले के सभी सात केंद्रों पर बाजरा की खरीद हुई। इन केंद्रों पर 31 दिसंबर तक बाजरा खरीदा जाएगा।
विज्ञापन




जिले को इस बार 10600 मीट्रिक टन बाजरा खरीद का लक्ष्य मिला था, जो कि 20 दिसंबर को पूर्ण कर लिया गया था। जिले में बाजरा खरीद के लिए सात क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दो-दो हाथरस, सादाबाद व सिकंदराराऊ और एक सासनी में है। 22 दिसंबर को छह क्रय केंद्र बंद कर दिए गए थे। अगले दिन सादाबाद का प्रथम क्रय केंद्र भी बंद हो गया था। लक्ष्य भले ही पूरा हो गया था, लेकिन क्रय केंद्रों पर किसान डेरा जमा हुए थे। प्रशासन से लगातार लक्ष्य बढ़ाए जाने की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

12 दिसंबर को जिलाधिकारी ने लक्ष्य बढ़ाने के लिए शासन को पत्र लिख दिया था। पिछले एक सप्ताह से किसान लक्ष्य बढ़ने की उम्मीद में अपनी फसल लेकर क्रय केंद्रों के बाहर खड़े थे। इसका मुख्य कारण बाजार में बाजरा का मूल्य क्रय केंद्र से 900 से 1000 हजार रुपये तक कम है। लक्ष्य बढ़ने के बाद 15 दिनों से मंडी में जमे किसानों ने समर्थन मूल्य 2775 प्रति क्विंटल की दर पर बाजरा बेचा।
विज्ञापन
विज्ञापन






बाजरा खरीद का लक्ष्य एक हजार एमटी बढ़ाया गया है। लक्ष्य बढ़ने के बाद सोमवार को जिले के सभी सात क्रय केंद्रों पर खरीद की गई है।

-राजीव वर्मा, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed