{"_id":"6aec5c764a8306860f0f7ece","slug":"milk-chokes-14-month-old-baby-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंदपा: दूध पिलाते समय सांस नली में अटका, आगरा मेडिकल में इलाज के दौरान 14 महीने के मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदपा: दूध पिलाते समय सांस नली में अटका, आगरा मेडिकल में इलाज के दौरान 14 महीने के मासूम की मौत
Thu, 05 Nov 2026 04:08 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 05 Nov 2026 04:08 PM IST
सार
निक्की अपने पुत्र शौर्य को दूध पिला रही थी। उसी दौरान दूध शौर्य की श्वास नली में अटक गया। परिवार के लोग बच्चे को पास के एक अस्पताल ले गए। परिवार वाले शौर्य को आगरा के एस एन हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया।
विज्ञापन
मासूम शौर्य
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बघना गांव में एक दुखद घटना हुई। अपनी ननिहाल आए 14 महीने के मासूम शौर्य की श्वास नली में दूध अटक गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह आगरा के एस एन हॉस्पिटल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बघना निवासी गुड्डू उर्फ गुड्डा की बेटी निक्की कुछ दिन पहले अपने गांव आई थी। मंगलवार रात निक्की अपने पुत्र शौर्य को दूध पिला रही थी। उसी दौरान दूध शौर्य की श्वास नली में अटक गया। परिवार के लोग बच्चे को पास के एक अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने बच्चे की गंभीर हालत देखकर उसे आगरा ले जाने की सलाह दी। परिवार वाले शौर्य को आगरा के एस एन हॉस्पिटल ले गए और भर्ती कराया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे उपचार के दौरान सौर्य ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार में छाया मातम
शौर्य की मौत की खबर सुनते ही निक्की के ससुराल और मायके दोनों घरों में चीख पुकार मच गई। करीब तीन साल पहले गुड्डू उर्फ गुड्डा ने अपनी बेटी निक्की की शादी ब्रमपुर मुड़ी चौराहा आगरा निवासी मोहित से की थी। निक्की के पास इकलौता बेटा शौर्य था। शौर्य की मौत के बाद परिजन अस्पताल से उसे अपने गांव ब्रमपुर मुड़ी चौराहा ले गए, जहां उसका क्रियाकर्म किया। शौर्य की ननिहाल बघना में भी मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन