{"_id":"1d993ba8b2f0f23bb0e34feb0dbf7226","slug":"mid-day-meal-hindi-news-7","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिड-डे मील में गंदगी, अभिभावकों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिड-डे मील में गंदगी, अभिभावकों का हंगामा
hathras
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। गांव कलवारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को बच्चों को मिड-डे मील में परोसे गए चावलों में चूहे का मल निकलने का आरोप लगाते हुए अभिभावाकों ने जमकर हंगामा काटा। इन अभिभावकों का आरोप था कि शिक्षा विभाग के अधिकारी एमडीएम की गुणवत्ता से समझौता करने पर तुले हुए हैं।
जिले में परिषदीय विद्यालयों में परोसे जा रहे मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर कई बार सवाल उठ चुके हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर बेसुध बने हुए हैं। मंगलवार को गांव कलवारी स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में जब बच्चों को मिड-डे मील में चावल परोसे गए तो चावलों में चूहे के मल को देखकर बच्चों ने इसे खाने से इंकार कर दिया। कई बच्चों ने इस खाने को फेंक दिया और अपने अभिभावकों से शिकायत कर दी। शिकायत के बाद स्कूल में कई अभिभावक व बच्चे पहुंच गए और हेड मास्टर से चूहे का मल निकलने की शिकायत करते हुए जमकर हंगामा काटा। अभिभावक विष्णु शर्मा, देवकी ने बताया कि इस तरह का खाना खाकर तो बच्चे बीमार पड़ जाएंगे, अफसरों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।