फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   medicine of fever not avilable in govt hospital

सरकारी अस्पतालों में बुखार की दवा नहीं

Wed, 04 Nov 2015 11:41 PM IST
hathras
hathras Updated Wed, 04 Nov 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। यदि आपको बुखार है, तो आप सरकारी अस्पताल मत जाना, क्योंकि यहां आपको बुखार की दवा मिलेगी ही नहीं। जी यहां सौ आने सच है कि जिले के देहात व कस्बों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार की दवा पैरासीटामोल की खासी कमी हो गई है। कई स्वास्थ्य केंद्रों पर तो यह गोली उपलब्ध ही नहीं है। मरीज निराश होकर अस्पतालों से वापस लौट रहे हैं। उन्हें मजबूरी में प्राइवेट रूप से अपना उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बदलते मौसम में बुखार लोगों को लगातार जकड़ रहा है। मलेरिया, टायफायड, डेंगू व वायरल जैसे बुखार लोगों पर अपना शिकंजा कस रहे हैं, लेकिन बुखार से पीड़ित लोगों को अपने मर्ज की ही दवा सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर नहीं मिल रही। बुखार आने पर सरकारी अस्पतालों में अधिकतर रोगियों को पैरासीटामोल की टेबलेट खाने को दी जाती है, लेकिन इस दवाई के अस्पतालों में उपलब्ध नहीं होने से मरीजों को बाहर से बुखार की दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं। उन्हें सस्ती सरकारी चिकित्सा सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सादाबाद, मुरसान, बिसावर सहित अन्य कई स्थानों के ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर यह स्थिति एक दो दिन से नहीं, बल्कि पिछले कई हफ्तों से बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed