{"_id":"5736125c4f1c1be372919b7f","slug":"mdm-sharing-kitchen-raids-on-ngos","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमडीएम बांटने वाले एनजीओ की रसोई पर छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमडीएम बांटने वाले एनजीओ की रसोई पर छापे
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
एनजीओ की रसोई में सफाई का निरीक्षण करते एफडीए के अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथरस। मथुरा में मिड-डे-मील का दूध पीने से हुई तीन लोगों की मौत की घटना से सबक लेते हुए शुक्रवार को जिलेभर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने परिषदीय स्कूलों में बच्चों को मिड-डे-मील का वितरण करने वाले एनजीओ के मुख्य रसोई घरों पर छापेमारी की। कार्रवाई से एनजीओ संचालकों में हड़कंप मचा रहा।
बता दें कि मथुरा में पांच मई को एक प्राथमिक विद्यालय में मिड-डे-मील के तहत बच्चों को दूध के पैकेट वितरित किए गए थे। इन पैकेट्स के दूध को पीते ही दो बच्चों और एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मौत हो गई थी, जिसके बाद शासन स्तर से मिड-डे-मील वितरित करने वाले एनजीओ के यहां चेकिंग करने के निर्देश दिए गए थे। शुक्रवार को डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की अभिहीत अधिकारी श्वेता सैनी ने अलग-अलग ब्लॉकों में खाद्य सुरक्षाधिकारियों को भेजकर परिषदीय स्कूलों में एमडीएम का वितरण करने वाले एनजीओ के यहां छापेमारी कराई। खाद्य सुरक्षाधिकारी गजराज सिंह ने सिकंदराराऊ के नौरंगाबाद में स्थित श्याम ग्रामोद्योग संस्था की मुख्य रसोई में छापा मारा। यह संस्था सिकंदराराऊ तहसील एवं आसपास के क्षेत्र के परिषदीय स्कूलों में मिड-डे-मील का वितरण कर रही है। रसोई में निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई स्थिति खराब मिली। यहां से खाद्य रिफाइंड तेल और सब्जी की तरी का नमूना लिया गया। ताजा सब्जियों का प्रयोग करने और खाद्य सामान को ढककर रखने के निर्देश दिए गए। इसी तरह हाथरस नगर और आसपास के स्कूलों में एमडीएम का वितरण करने वाली एनजीओ जनहित कार्य सेवा समिति दयानतपुर की मुख्य रसोई पर खाद्य सुरक्षाधिकारी महावीर सिंह प्रेमी और मुनेंद्र सिंह राना ने छापा मारा। यहां से तहरी (दलिया) और नमक का नमूना लिया गया और साफ सफाई की चेतावनी दी गई। अग्निशमन यंत्रों को भी दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। इसी तरह सादाबाद में खाद्य सुरक्षाधिकारी पंकज वर्मा ने राया रोड स्थित जनहित कार्य सेवा समिति संस्था की रसोई पर छापा मारा। रसोई से तहरी (दलिया) का नमूना लिया गया। सभी को साफ-सफाई रखने और गुणवत्ता पूर्ण मिड-डे-मील बनाए जाने के निर्देश दिए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है।
बर्फी का भी लिया नमूना
हाथरस। सीएफआई महीपाल सिंह ने भी लाला का नगला स्थित लक्ष्मी नगर चौराहे से विजय अग्रवाल की मिठाई की दुकान से बर्फी का नमूना लिया। इन्हें मिठाइयों में अखाद्य पदार्थों की मिलावट नहीं करने की चेतावनी दी गई।