फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Max pickup collided with tractor-trolley

Hathras: मैक्स पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, महिला की मौत, चालक हिरसत में

Sun, 13 Apr 2025 10:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 13 Apr 2025 10:54 PM IST
सार

पीछे से मैक्स पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गुड्डी देवी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Max pickup collided with tractor-trolley
गुड्डी देवी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरसान के गांव पटाखास के पास सादाबाद रोड पर मैक्स पिकअप ने भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठी महिला की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि 12 अप्रैल रात करीब नौ बजे तेज आंधी, बारिश के बाद अपने खेत से ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा लादकर गांव पटाखास जा रहे थे। ट्रैक्टर पर गुड्डी देवी (42) पत्नी नेत्रपाल बैठी थीं। सादाबाद रोड पर गांव के निकट ही पीछे से मैक्स पिकअप ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगते ही गुड्डी देवी उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए बागला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां, उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मैक्स पिकअप सहित उसके चालक को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed