फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mathura-Bareilly highway labourer dies in suspicious condition, police investigation begins

Hathras News: मथुरा-बरेली हाईवे मजदूर की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच शुरू

Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Mathura-Bareilly highway labourer dies in suspicious condition, police investigation begins
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
मथुरा-बरेली हाईवे निर्माण में लगी पीएनसी कंपनी के नगला हेमा कैंप में शनिवार रात एक मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक पवन कुमार मिश्रा (56) अयोध्या (फैजाबाद) के निवासी थे और हाईवे निर्माण कंपनी में कार्यरत थे। शनिवार रात कैंप में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ी, साथी कर्मचारी रमेश उन्हें जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों के अनुसार, मृतक के मुंह से बदबू आ रही थी, जिससे मौत के कारणों को संदिग्ध माना जा रहा है। अस्पताल की सूचना पर कोतवाली हाथरस गेट पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। संवाद

प्रतीकात्मक चित्र।

प्रतीकात्मक चित्र।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed