फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Mason murdered by strangulation with scarf

राजमिस्त्री की हत्या: पहले पीटा, फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया, शव के पास पड़ी थी साइकिल, मुकदमा दर्ज

Mon, 16 Dec 2024 09:14 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 09:14 PM IST
सार

सुरेश पुत्र नौरंग सिंह गांव विदिरिका थाना इगलास जिला अलीगढ़ का रहने वाले थे। वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनका शव गांव नहलोई निवासी फूल सिंह के खेत के किनारे चकरोड पर पड़ा था और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था।

विज्ञापन
Mason murdered by strangulation with scarf
मृतक राजमिस्त्री सुरेश उर्फ बटना - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस में सासनी थाना क्षेत्र के गांव नहलोई में राजमिस्त्री सुरेश उर्फ बटना (40) की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई और शव खेतों के बीच से जा रही चकरोड़ पर फेंक दिया। उनके शरीर पर चोटों के निशान थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले उन्हें पीटा भी गया। उनकी साइकिल भी मौके पर ही पड़ी थी। सूचना पर मौके पर थाना मडराक, इगलास और सासनी पुलिस मौके पर पहुंच गई। काफी देर तक तीनों के बीच सीमा विवाद होता रहा,  बाद में मृतक के भाई की तहरीर पर कोतवाली सासनी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन


सुरेश पुत्र नौरंग सिंह गांव विदिरिका थाना इगलास जिला अलीगढ़ का रहने वाले थे। वह राजमिस्त्री का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। उनका शव गांव नहलोई निवासी फूल सिंह के खेत के किनारे चकरोड पर पड़ा था और गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। 14 दिसंबर की रात करीब दो बजे अपने खेतों की तरफ जा रहे किसानों ने शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


सुरेश 15 दिसंबर को अपनी पत्नी से काम पर जाने की कहकर घर से निकले थे, शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश की, परिचितों से फोन कर जानकारी की। 16 दिसंबर करीब तीन बजे परिजनों को विदारिका से एक किलोमीटर दूर स्थित गांव नहलोई में एक शव मिलने की सूचना हुई तो वह थाने पहुंचे और शव की पहचान की। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले जांच कर हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed