{"_id":"5fa2f3728ebc3e9bf96c5b9b","slug":"married-women-see-her-husband-face-with-sieve-hathras-news-ali2480207130","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलनी की ओट से साजन की सूरत देख निहाल हुईं सुहागिनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलनी की ओट से साजन की सूरत देख निहाल हुईं सुहागिनें
विज्ञापन
करवाचौथ पर रामवीर उपाध्याय को छलनी से देखती उनकी पत्नी
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शहर व देहात में करवाचौथ का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने अपने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला उपवास रखा। शाम को कहीं सामूहिक तो कहीं एकल रुप में गणगौर और चौथ माता की पूजा की। रात में चंद्र दर्शन के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर पति को देखकर सुहागिनों ने अपना व्रत तोड़ा। पर्व को लेकर नवदंपति में काफी उत्साह देखा गया। पूरे दिन बाजारों में रौनक रही और काफी भीड़ रही।
करवाचौथ का पर्व सुहागिन महिलाओं ने काफी उत्साह के साथ मनाया। शाम होते ही सुहागिन घरों की छतों पर पहुंच गई। चांद निकलने का इंतजार करने लगी। चांद निकलने के बाद सुहागिनों ने छलनी में चांद का दीदार किया। गंगाजल से चंद्रदेव को अर्घ्य दिया। दीपक जलाकर आरती भी उतारी गई। इससे पहले सुहागिनों ने सोलह शृंगार करके करवाचौथ की कहानियां कही और सुनी। माता गणगौर की पूजा अर्चना कर अपने सुहाग की रक्षा और सुख समृद्धि की कामना की। चांद का दीदार और पूजा के बाद सुहागिनों ने निर्जला उपवास तोड़ा। वहीं चांद निकलने से पहले पति अपने घर पहुंच गए। उनमें पत्नियों के प्रति भी समर्पण का भाव दिखा। करवाचौथ पर पतिव्रत नारियों ने अपना धर्म निभाया तो पतियों ने भी उन्हें गिफ्ट दिए। इस पर्व को लेकर पूरे दिन बाजारों में भीड़ लगी रही। सबसे ज्यादा भीड़ कपड़े, गिफ्ट गैलरी व ज्वेलरी की दुकानों पर ही। चांद निकलने के साथ लोगों ने खूब आतिशबाजी की।

अपने फौजी पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखकर पूजा को जाती लवली यादव।- फोटो : HATHRAS

छलनी से पति को देखती सुहागिन। - फोटो : HATHRAS

नेहरू कॉलोनी मंदिर में पूजा करतीं महिलाएं।- फोटो : HATHRAS
विज्ञापन