{"_id":"66ccf61535781f82ce0d19c4","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-not-bringing-rs-10-lakh-hathras-news-c-56-1-sknl1012-119209-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: 10 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: 10 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला
Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Tue, 27 Aug 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
एक विवाहिता ने महिला थाने में पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज में 10 लाख रुपये मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा सहपऊ निवासी निधि सिंह पुत्री प्रताप भान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी चार मार्च 2022 को तेजेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया हाल निवासी रामपुरा बस्ती गली नं 1 बी लालगढ़ बीकानेर (राजस्थान) के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद सास मीना कंवर, ससुर धर्मेंद्र सिंह, ननद कु. पूजा व पति तेजेंद्र सिंह दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे पीटने लगे। सात अप्रैल 2024 की सुबह कार से ससुर, सास, ननद व पति उसे अपने साथ सहपऊ लेकर आए। यह लोग महरारा चौराहे से भद्रकाली रोड पर शाम पांच बजे उसे उतारकर पीटने लगे और कहा कि जब तक वह 10 लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में नहीं घुसने देंगे।