{"_id":"66ccb96e387a78c0de0c318d","slug":"married-woman-thrown-out-of-house-for-not-bringing-rs-10-lakh-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: 10 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: 10 लाख रुपये नहीं लाने पर विवाहिता को घर से निकाला, ससुरालियों पर मुकदमा
Mon, 26 Aug 2024 10:51 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 26 Aug 2024 10:51 PM IST
सार
निधि सिंह की शादी चार मार्च 2022 को तेजेंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद ससुराली दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे पीटने लगे। 7 अप्रैल 2024 की सुबह कार से ससुर, सास, ननद व पति उसे अपने साथ सहपऊ लेकर आए। यह लोग महरारा चौराहे से भद्रकाली रोड पर शाम पांच बजे उसे उतार गए।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एक विवाहिता ने महिला थाने में पति सहित अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज में 10 लाख रुपये मांगने और मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट कर घर से निकलने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
कस्बा सहपऊ निवासी निधि सिंह पुत्री प्रताप भान सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसकी शादी चार मार्च 2022 को तेजेंद्र सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह सिसौदिया हाल निवासी रामपुरा बस्ती गली नं 1 बी लालगढ़ बीकानेर (राजस्थान) के साथ हुई थी। शादी में पिता ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद सास मीना कंवर, ससुर धर्मेंद्र सिंह, ननद कु. पूजा व पति तेजेंद्र सिंह दहेज में 10 लाख रुपये की मांग करते हुए उसे पीटने लगे।
विज्ञापन
सात अप्रैल 2024 की सुबह कार से ससुर, सास, ननद व पति उसे अपने साथ सहपऊ लेकर आए। यह लोग महरारा चौराहे से भद्रकाली रोड पर शाम पांच बजे उसे उतारकर पीटने लगे और कहा कि जब तक वह 10 लाख रुपये लेकर नहीं आएगी, तब तक उसे घर में नहीं घुसने देंगे। मामले में ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
