{"_id":"67b451b45a40a81c4800c1a6","slug":"married-woman-found-hanging-in-room-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कमरे में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Tue, 18 Feb 2025 02:54 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:54 PM IST
सार
आरती की तीन साल पहले हुई थी। उसका शव घर पर कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
आरती
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
सिकंदराराऊ कोतवाली के गांव नगला चीला में 18 फरवरी की सुबह एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार एटा के पिलुआ थाने के नगला गच्छी निवासी आरती पुत्री अमर सिंह की शादी सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नगला चीला निवासी ह्रदेश पुत्र महेशचंद के साथ तीन साल पहले हुई थी। 18 फरवरी को आरती का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। मृतका के भाई नरेंद्र कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार रजत कुमार की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन