फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies under suspicious circumstances in Garhi Rustam

Hathras News: दो महीने पहले हुआ निकाह, संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, कमरे में फंदे पर लटका मिला शव

Sun, 25 Jan 2026 10:24 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 10:24 AM IST
सार

मृतका की बहन को मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मृतका का परिवार दोपहर बाद गांव में पहुंचा। मृतका के ससुराली घर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances in Garhi Rustam
मृतका जास्मीन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सहपऊ क्षेत्र के गांव गढ़ी रुस्तम में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के हुक से लटका मिला है। मृतका का निकाह दो माह पूर्व ही हुआ था।

विज्ञापन


 गांव गढ़ी रुस्तम निवासी एहसान खान का निकाह दो महीने पहले जिला बुलंदशहर के थाना गुलावठी के गांव भंवरा निवासी कौशल खान की पुत्री जैसमीन (20) के साथ हुआ था। 24 जनवरी की सुबह जैसमीन ने मोबाइल पर अपनी बहन एवं 23 जनवरी की रात अपने पिता से बात की थी। 24 जनवरी सुबह 10:00 बजे किसी ने मृतका की बहन को मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बहन की मौत हो गई है। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मृतका के मायके वाले 24 जनवरी दोपहर बाद गांव पहुंच गए। तब तक मृतका के ससुराल वाले घर छोड़कर भाग गए थे। मायकों वालों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायका पक्ष ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। सीओ सादाबाद अमित पाठक का कहना है कि लिखित शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या की वजह पता चलेगी। इसके बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed