फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder

Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप

Thu, 25 Apr 2024 06:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 25 Apr 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, accused of murder
अर्चना का फाइल फोटो।  - फोटो : Samvad
कोतवाली के गांव रायपुर टप्पा में मंगलवार को विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के भाई ने पति, ससुर और सास के खिलाफ दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर बहन की हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। लिहाजा विसरा को जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन




गांव रायपुर टप्पा निवासी विनोद पुत्र गंगा सिंह की पत्नी अर्चना (28) की मंगलवार की दोपहर को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है। इस आधार पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




मृतका के भाई मंजीत कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर पटियाली गेट एटा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उन्होंने अपनी बहन अर्चना की शादी वर्ष 2020 में कोतवाली के गांव रायपुर टप्पा निवासी विनोद कुमार उर्फ बंटा पुत्र गंगा सिंह के साथ पर्याप्त दान दहेज देकर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




भाई का आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से बहन के ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और तीन लाख रुपया दहेज में अतिरिक्त देने की मांग को लेकर अर्चना का मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करते थे। बहन का घर ठीक चले, इसलिए उसने दो लाख रुपये बहन की सास को दिए थे, लेकिन वह एक लाख रुपये और देने की मांग करने लगीं।



मंगलवार को उनके पास पति विनोद की चचेरी बहन ज्योति का फोन आया कि तुम्हारी बहन की तबीयत खराब है। जब वह बहन ससुराल पहुंचे तो वह मृत पड़ी थी। मंजीत का आरोप है कि पति विनोद, ससुर गंगा सिंह पुत्र मंगल सिंह, सास मीरा देवी पत्नी गंगा सिंह ने उनकी बहन को दहेज की मांग पूरी न करने पर मार दिया है। सीओ डाॅ. आनंद कुमार यादव का कहना है कि तहरीर के आधार पर दहेज के लिए हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed