फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Married woman dies of electric shock while filling water in cooler

Hathras News: कूलर में पानी भरते समय आया करंट, विवाहिता की मौत, परिजनों का है रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 06 May 2024 07:30 PM IST
सार

परिजन परिवार के ही एक बच्चे का मुंडन कराने राजघाट गए थे। घर पर विवाहिता अकेली रह गईं। विवाहिता घर में लगे कूलर में पानी भर रहीं थीं। इस दौरान कूलर में करंट आने से विवाहिता उसकी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Married woman dies of electric shock while filling water in cooler
मृतका दुर्गेश शर्मा - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जनपद में कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा में 6 मई को कूलर में पानी भरते समय एक विवाहिता करंट की चपेट में आ गई। उसकी मौत हो गई। चंदपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव कपूरा निवासी आकाश शर्मा एक दवा कंपनी में एमआर के पद पर कार्यरत हैं। 6 मई को आकाश के परिजन परिवार के ही एक बच्चे का मुंडन कराने राजघाट गए थे। घर पर आकाश की 30 वर्षीय पत्नी दुर्गेश शर्मा अकेली रह गईं। दुर्गेश घर में लगे कूलर में पानी भर रहीं थीं। इस दौरान कूलर में करंट आने से दुर्गेश उसकी चपेट में आ गई और उनकी मौत हो गई। यह देख उनके आस-पड़ोस के लोगों के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


आस-पड़ोसी वालों ने तुरंत इस घटना की सूचना परिजनों को फोन पर दी। परिवार के लोग तुरंत ही गंगाघाट से गांव के लिए चल दिए। जानकारी होने पर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी यहां पहुंच गए। चंदपा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed