{"_id":"6713f5918f2421e0e1070124","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-parents-accused-of-murder-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
Sat, 19 Oct 2024 11:38 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:38 PM IST
सार
पूनम को ससुराल के लोग अचेत हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित कर दिया। पूनम की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
मृतका पूनम
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
अलीगढ़ के जमालपुर निवासी चंद्रपाल ने चार साल पहले अपनी बेटी पूनम की शादी शहर के मोहल्ला बालापट्टी निवासी डैनी के साथ की थी। पूनम ने एक बेटे को भी जन्म दिया। पूनम का पति पुणे में नौकरी करता है। 19 अक्टूबर की सुबह पूनम को ससुराल के लोग अचेत हालत में जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने पूनम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
पूनम की मौत की जानकारी मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी जिला अस्पताल पहुंच गए। मायके पक्ष की सूचना पर कोतवाली पुलिस बालापट्टी पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई और अन्य मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज में प्लाॅट और एक लाख रुपये की मांग को लेकर ससुराल वाले पूनम का उत्पीड़न करते थे। इसके बारे में पूनम ने भी उन्हें जानकारी दी थी। इन लोगों ने पूनम की हत्या की है। सीओ योगेंद्र नारायण कृष्ण ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन