{"_id":"6813c60cba965513650068e8","slug":"married-woman-died-under-suspicious-circumstances-hathras-news-c-63-1-sali1025-102972-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, काफी दिनों से थी बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, काफी दिनों से थी बीमार
Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 12:35 AM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया है कि आशी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। 1 मई की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मृतका आशा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आगसौली-बाजितपुर स्थित गांव फतेलीपुर में 1 मई की सुबह एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
30 वर्षीय आशा पुत्री महेंद्रपाल निवासी जैथरा एटा की शादी दस साल पहले शीलेंद्र के साथ हुई थी। शीलेंद्र मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। ग्रामीणों ने बताया है कि आशी काफी दिनों से बीमार चल रही थी। ससुराल वाले उसका इलाज करा रहे थे। 1 मई की सुबह अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
महिला की मौत की जानकारी होने पर गांव में पुलिस पहुंच गई। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतका के भाई ने आरोप लगाते हुए बताया है कि दहेज की मांग पूरी ने होने पर ससुराल वालों ने बहन का इलाज नहीं कराया है। सीओ श्यामवीर सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन