{"_id":"688b51fddb6b348d0c054e55","slug":"married-woman-beaten-for-dowry-forced-to-drink-toilet-cleaner-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, टॉयलेट क्लीनर पिलाया, एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज के लिए विवाहिता को पीटा, टॉयलेट क्लीनर पिलाया, एसपी के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज
Thu, 31 Jul 2025 04:52 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 31 Jul 2025 04:52 PM IST
सार
शादी में दिए गए दान दहेज से पति, ससुर, सास, जेठ व उनकी पत्नी खुश नहीं थे। इनकी मांग पर मां ने दो बार कर्ज लेकर एक-एक लाख रुपये इन्हें दे दिए। जून में एक रात पति ने उन्हें पीटा और जबरन हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) पिला दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शादी के बाद ससुराली दान-दहेज से खु्श नहीं थे। आरोप है कि ससुरालियों ने पीटा और टॉयलेट क्लीनर पिला दिया। साथ ही घर के अंदर बंद भी रखा। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई।
विज्ञापन
हाथरस की कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी शीतल पुत्री अर्जुन सिंह ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 28 जुलाई को महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने कहा है कि उनकी शादी एक फरवरी 2024 को शिवम पुत्र जसवंत सिंह निवासी भौंडसी तहसील सोहना जनपद गुरुग्राम हरियाणा के साथ हुई थी। उनके पिता की मौत हो चुकी है और मां दिव्यांग हैं।
विज्ञापन
शादी में दिए गए दान दहेज से पति, ससुर, सास शीला देवी, जेठ करणवीर सिंह व उनकी पत्नी हिना देवी खुश नहीं थे। इनकी मांग पर मां ने दो बार कर्ज लेकर एक-एक लाख रुपये इन्हें दे दिए। जून में एक रात पति ने उन्हें पीटा और जबरन हार्पिक (टॉयलेट क्लीनर) पिला दिया। सास-ससुर और जेठ-जेठानी ने भी पति का साथ दिया तथा उसे गंभीर अवस्था में घर के अंदर बंद रखा।
विज्ञापन