{"_id":"69309f13dfb1a00d940ba5fb","slug":"marriage-was-promised-a-bank-job-and-a-dowry-of-rs-5-lakh-was-demanded-hathras-news-c-56-1-hts1004-141198-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बैंक में नौकरी बता की शादी, दहेज में पांच लाख मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बैंक में नौकरी बता की शादी, दहेज में पांच लाख मांगे
Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 04 Dec 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
महिला ने अपने पति व ससुराल वालों पर बैंक में नौकरी होने का झांसा देकर शादी करने का आरोप लगाया है। यह भी आरोप है कि उनसे दहेज में पांच लाख रुपये की भी मांग की गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नयावास निवासी राखी ने अपने पति नरेंद्र कुमार निवासी भोजगढ़ी सासनी व अन्य ससुराल वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। राखी ने बताया कि 18 सितंबर 2021 को उनकी शादी नरेंद्र से हुई थी। आरोप है कि नरेंद्र की बैंक में नौकरी बताई गई थी। बाद में पता चला कि वह बैंक में प्राइवेट नौकरी करता है।
शादी के बाद वह दो ही महीने नौकरी पर गया। राखी का आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने उनका व उनके बच्चों का खर्च नहीं उठाया और हर तरह से परेशान करने लगे। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की जाने लगी। राखी ने नरेंद्र के अलावा सास लक्ष्मी देवी, ससुर राजकुमार, ननद ललिता व संजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसओ महिला थाना रितु तोमर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।