{"_id":"6a988a486f80fcb1d6011fd7","slug":"markets-decked-up-for-shri-krishna-janmashtami-demand-for-mawa-and-dry-fruits-rises-hathras-news-c-56-1-hts1003-153625-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, मावा-मेवा की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए सजे बाजार, मावा-मेवा की बढ़ी मांग
Thu, 03 Sep 2026 02:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 03 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
शहर में एक दुकान पर जन्माष्टमी के लिए खरीदारी करती महिला व युवक। संवाद
- फोटो : Samvad
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लिए जिले के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। कान्हा के स्वागत और व्रत व पूजन की तैयारी के लिए शहर के परचून और किराना बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। कान्हा के भोग के व्यंजन तैयार करने के लिए दुकानों पर मेवा, गोला और विभिन्न प्रकार की मिंगी की मांग तेजी से बढ़ रही है।
त्योहार को देखते हुए मिष्ठान, दूध और डेयरी कारोबारियों ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मावा और पंचामृत के लिए दूध की खपत को पूरा करने के उद्देश्य से कारोबारियों ने पशुपालकों से अतिरिक्त दूध की मांग की है, ताकि पर्व के दिन आपूर्ति बाधित न हो। इस बार जन्माष्टमी के बाजार में मेवों के भाव में मिला-जुला असर देखने को मिल रहा है।
एक ओर जहां सूखा नारियल (गोला) के दाम करीब 20 रुपये प्रति किलो बढ़कर 400 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। दूसरी ओर कई प्रमुख मेवों के दामों में बड़ी गिरावट से आम जनता को राहत मिली है। खरबूजे की छीली हुई मिंगी के दाम इस साल 200 रुपये प्रति किलो घटकर 500 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मखाने की कीमतों में भी 200 रुपये प्रति किलो की नरमी दर्ज की गई है, जिससे इस बार मखाना 900 रुपये प्रति किलो के भाव बिक रहा है। बाजार में खरीदारी के लिए श्रद्धालुओं की चहल-पहल शुरू हो गई है। दुकानदार आर्यन अग्रवाल ने बताया कि मखाने के दाम इस साल जन्माष्टमी पर पिछले साल की अपेक्षा करीब 200 रुपये कम हैं। दुकानदार रवि ने बताया कि पिछले एक साल में खरबूजे की छिली हुई मिंगी के दामों में बड़ा उतार-चढ़ाव रहा है। पिछले साल दाम 700 रुपये किलो थे, इस बार 500 रुपये किलो पर स्थिर हैं।