फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Market shone on Dhanteras, crores worth crores

धनतेरस पर चमका बाजार, करोड़ों का हुआ करोबार

Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Market shone on Dhanteras, crores worth crores
धनतेरस पर बाजार में हुआ करोड़ों का कारोबार
विज्ञापन

बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, सराफा बाजार में रात तक खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
त्योहार पर बाजार में रौनक देख खिले दुकानदारों के चेहरे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। मंदी की मार के बाद भी धनतेरस पर बाजार में धनवर्षा हुई। एक ओर शुक्रवार को धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हुई। शहर के प्रमुख बाजार खरीदारी के चलते रोशन रहे। सुबह से बाजारों में खरीदारी को भीड़ टूट पड़ी। देर शाम तक कारोबार का आंकड़ा करोड़ों में पहुंच गया।
शुक्रवार को धनतेरस के मौके पर बर्तन, कपड़ा, इलेक्ट्रॉनिक्स और सोना चांदी के बाजार पर लक्ष्मी मेहरबान रही। मंदी का असर दिखा, लेकिन खरीदारों के पूरे दिन खरीदारी की और बाजार में काफी रौनक दिखी। पिछले कई दिनों की तैयारियां रंग लाई। दुकानदारों ने धनतेरस पर खूब कमाई की। सुबह से ही व्यवसायिक वर्ग का उत्साह चरम पर था। भीड़ ने इस और परवान चढ़ा दिया। बर्तन बाजार दिन भर गुलजार रहा।
विज्ञापन

लोगों ने आधुनिक डिजायनों के बर्तनों की खरीदारी की, जबकि कपड़ा मार्केट भी दिन भर गुलजार रहा। दिवाली के मौके पर कपड़ों की खरीदारी के लिए धनतेरस से अच्छा मौका नहीं हो सकता। यह सोचकर लोगों ने खूब खरीदारी की। पिछले साल की अपेक्षा सर्राफा बाजार इस बार मध्यम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आकर्षित करने के लिए कई तरह के नए आयटम बाजार में उपलब्ध रहे। फिर भी लोग जेब के हिसाब किताब पहले देख रहे है। इन सब को पीछे छोड़ इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में खरीदारी की धूम रही। कई व्यापारियों ने बताया कि सुबह से शाम तक सांस लेने की फुर्सत नहीं मिली। इससे साफ है कि इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम की खरीदारी के लिए किस तरह लोग उमड़े हैं। धनतेरस पर करोबार का आंकड़ा 90 करोड़ पर पहुंच गया। कुल मिलाकर बाजारों में लक्ष्मी जमकर मेहरबान रही। लोगों ने महंगाई को रौंद बाजारों में खूब खरीदारी की।
धनतेरस पर जिले के कारोबार पर एक नजर
- 18 से 20 करोड़ का हुआ सराफा कारोबार
- 05 से 07 करोड़ का बर्तन कारोबार
- 18 से 20 करोड़ का इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार
- 12 से 15 करोड़ का रेडीमेड कपड़ा कारोबार
- 04 से 05 करोड़ का बर्तन कारोबार
- 04 से 05 करोड़ रुपये की बिकी मिठाई
- 09 से 10 करोड़ टू व्हीलर व चार पहिया वाहन
कुल मिलाकर जिले में अनुमानित 80 से 90 करोड़ का कारोबार हुआ।
----------
पूजन के लिए लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाएं बिकी
धनतेरस के पर्व पर शहर के काफी बाजारों में मिट्टी के लक्ष्मी गणेश की मूर्तियांकी दुकानें सज गई है। विक्रेताओं के यहां सुबह से शाम तक ग्राहकों की काफी अच्छी भीड़ रही। लक्ष्मी, गणेश, शिव पार्वती, और अन्य प्रतिमाएं की खूब बिक्री हुई। 20 रुपये लेकर बाजार में छह हजार रुपये तक की प्रतिमाएं उपलब्ध हैं।
------------
खूब बिकी झाड़ू, झालर और मोमबत्ती
धनतेरस पर्व पर नारियल झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। शुक्रवार को नारियल प्लास्कि की झाड़ू की खूब बिक्री हुई। लाइट से चलने वाली झालरों के अलावा प्लाटिक की झालरों के अलावा मिट्टी के दीपक, मोमबती भी खूब बिकीं।
--------------
गिफ्ट पैक देने का चला दौर
दीपोत्सव पर मिलने वालों को इन दिनों गिफ्ट पैक देने का दौर चल रहा है। शहर के कमला बाजार, घंटाघर, सासनी गेट आदि बाजारों में सजी गिफ्ट पैक की दुकानों पर खूब भीड़ रही। लोगों ने खूब चाकलेट और ड्राइफ्रूट के गिफ्ट पैक खरीदे।

--------------
पुलिस रही चौकन्नी, लगाए बैरियर
धनतेरस से दीपोत्सव की शुरुआत हो गई है। इसके साथ पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया है। शुक्रवार को बाजारों में पुलिस कर्मी तैनात रहे। वहीं शहर के मुख्य मार्गों पर बड़े वाहनों की आवाजाही को रोकने के लिए बैरियर भी लगाए गए।
------------
बातचीत
सर्राफा बाजार काफी समय से सुस्त था। धनतेरस पर शाम तक मध्यम रहा, लेकिन देर शाम सर्राफा बाजार ने रफ्तार पकड़ी है।
-संदीप जैन, सराफ
------------
बाइकों के साथ धनतेरस पर स्कूटरों की खूब बिक्री हुई है। हमारे यहां से करीब साढ़े तीन सौ बाइकें उठी है। पिछले साल की अपेक्षा इस साल बिक्री सही रही है।
-चंद्रमोहन, बाइक विक्रेता।
------------
बर्तन कारोबार सुबह से सुस्त था, शाम से बर्तन खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी है। इस बार बिक्री अच्छी रही है।
-लक्खू, बर्तन कारोबारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed