फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Market decorated on Dhanteras

धनतेरस आज: सजे बाजार, उमड़ेंगे खरीदार, 200 करोड़ का होगा कारोबार

Tue, 29 Oct 2024 03:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 29 Oct 2024 03:03 AM IST
सार

धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण, स्टील, पीतल व तंबा आदि धातु के बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन और सराफा कारोबारियों के यहां उमड़ती है।

विज्ञापन
Market decorated on Dhanteras
धन तेरस के लिए शहर में सजी बर्तन की दुकानें - फोटो : संवाद

विस्तार

धनतेरस 29 अक्तूबर को मनाई जाएगी। शहर के बाजार सजकर तैयार हो गए हैं। बर्तन, सराफा, इलेक्ट्रॉनिक्स, रेडीमेड गारमेंट्स, ऑटोमोबाइल्स सहित सभी कारोबारियों ने त्योहार को भुनाने के लिए कमर कस ली है। त्योहार पर खरीदारों की अच्छी-खासी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। 200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन

 
धनतेरस के दिन सोने-चांदी के आभूषण, स्टील, पीतल व तंबा आदि धातु के बर्तन और अन्य वस्तुएं खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यही कारण है कि सबसे ज्यादा भीड़ बर्तन और सराफा कारोबारियों के यहां उमड़ती है। इन कारोबारियों ने त्योहार के लिए इस बार भी खास तैयारी की है।दुकान और शोरूमों को आकर्षक ढंग से सजाया है। ग्राहकों को रिझाने के लिए कारोबारियों ने अपने यहां नए डिजायन के लिए बर्तन और सोने-चांदी के जेवरात सजाए हैं। इन दुकानों और शोरूमों की आभा देखते ही बन रही थी।
विज्ञापन

  
28 अक्तूबर को धनतेरस की पूर्व संध्या पर पूरे दिन दुकानदार तैयारी में जुटे रहे। बर्तन कारोबारियों के यहां थोक कारोबारियों के यहां माल की आवाजाही होती रही। कारोबारियों की पूरी कोशिश है कि कोई भी ग्राहक उनके यहां से लौटकर न जाए। लिहाजा वह हर आयटम का स्टॉक कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन बाजारों में सबसे ज्यादा रौनक 

शहर के कमला बाजार, बागला मार्ग, मोती बाजार, बैनीगंज आदि बाजारों में ज्वेलर्स से लेकर बर्तन कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठानों को सजाया है।यहां तक कि ग्राहकों का ध्यान खींचने के लिए दुकानों के आगे तख्त लगाकर बर्तन और जेवरातों को सजाया गया है। इनके अलावा इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण, दो व चारपहिया वाहनों के शोरूम में भी काफी रौनक दिखाई दी। पूरे दिन इन शोरूम पर वाहनों की बुकिंग कराने के लिए ग्राहक पहुंचते रहे। लोगों ने अपने पसंदीदा वाहन और जेवरातों की बुकिंग कराई। धनतेरस के दिन वह इनका उठान करेंगे।  

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों व सजावटी सामान की दुकानें सजीं
सोने-चांदी और बर्तन के साथ लोग दिवाली के लिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और सजावटी सामान की खरीदारी भी धनतेरस के दिन ही करेंगे। लिहाजा बाजारों में इनकी दुकानें भी जगह-जगह सज गई हैं। इन पर खरीदार भी पहुंचने लगे हैं। लोग घर सजाने के लिए कृत्रिम फूलों की झालर, लड़ियां, बंदनवार, लक्ष्मी जी के चरण चिह्न, मिट्टी के दीपक, इलेक्ट्रॉनिक झालरों की खरीदारी कर रहे हैं। रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाती झालरें ग्राहकों को बरबस ही अपनी तरफ खींच रही हैं। 

धनतेरस की पूर्व संध्या पर भी बाजारों में रही भीड़
धनतेरस की पूर्व संध्या पर भी 28 अक्तूबर को बाजारों में खरीदारी करने के लिए अच्छी-खासी भीड़ उमड़ी। शहर के कमला बाजार, बागला मार्ग, रामलीला मैदान, मोती बाजार, घंटाघर, नजिहाई बाजार, नयागंज, सरक्यूलर रोड, सराफा बाजार में खरीदारी करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। रेडीमेड कपड़े, जूता-चप्पल, मिठाई, पूजा के सामान की खूब खरीदारी की गई। 

रोशनी से जगमगाने लगीं इमारतें  

धनतेरस के साथ ही पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत हो जाती है। यही कारण है कि धनतेरस से पहले घर, दुकान, मकान, प्रतिष्ठान और सरकारी इमारतें सजने लगी हैं। शाम ढलते ही यह इमारतें रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाने लगी हैं। बाजारों में जगमगाहट का यह नजारा देखते ही बन रहा है। 

जाम से निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने की तैयारी
दिवाली की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ने से बाजारों में जाम लगना भी शुरू हो गया है। इससे निपटने के लिए पुलिस-प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। पुलिस-प्रशासन ने शहर के अंदर के प्रमुख बाजारों में पूरी तरह से बड़े वाहन, ई-रिक्शा आदि के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सख्ती के साथ बड़े वाहनों व ई-रिक्शा के आवागमन पर रोक लगाने के लिए शहर के तालाब चौराहा, मुरसान गेट स्थित किशोर टाकीज चौराहा, कमला बाजार, सादाबाद गेट, चामड़ गेट आदि स्थानों पर बैरिकेडिंग की गई। पूरे दिन कोतवाली पुलिस व ट्रैफिक पुलिसकर्मी निर्धारित स्थलों पर ड्यूटी करते नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed