फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Manju is empowering women to become self-reliant through gardening.

Hathras News: बागवानी से महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं मंजू

Sat, 16 May 2026 01:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 16 May 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Manju is empowering women to become self-reliant through gardening.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में खेड़ा फिरोजपुर की मंजू देवी एक मिसाल बनकर उभरी हैं। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को संगठित कर अमरूद की बागबानी के जरिये रोजगार का ऐसा मॉडल तैयार किया है, जिससे गांव की कई महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत बन रही हैं।
विज्ञापन





मंजू देवी के नेतृत्व में 11 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह ने करीब 17 बीघा का अमरूद का बाग किराये पर लिया। शुरुआत में महिलाओं के सामने खेती और बाग की देखभाल के लिए कई चुनौतियां थीं, लेकिन मेहनत और लगन से उन्होंने इसे सफल व्यवसाय में बदल दिया। समूह की महिलाएं बाग में पानी लगाने से लेकर खाद, सफाई और फलों की देखरेख तक का कार्य स्वयं करती हैं।
विज्ञापन




बाग में पैदा होने वाले अमरूद को स्थानीय बाजारों में बेचकर अच्छा मुनाफा कमाया जा रहा है। मंजू देवी बताती हैं कि पिछले चार वर्षों से समूह को हर साल करीब तीन से पांच लाख रुपये तक का लाभ हो रहा है। इस आय से महिलाओं के परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे अपने बच्चों की पढ़ाई तथा घरेलू जरूरतों को बेहतर ढंग से पूरा कर पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले वे केवल घरेलू कार्यों तक सीमित थीं, लेकिन अब अपनी मेहनत से आय अर्जित कर आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। गांव की अन्य महिलाएं भी इस पहल से प्रेरित होकर स्वयं सहायता समूहों से जुड़ने में रुचि दिखा रही हैं।




ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओं की यह पहल न केवल आर्थिक सशक्तीकरण का उदाहरण बन रही है, बल्कि यह भी साबित कर रही है कि सामूहिक प्रयास और सही मार्गदर्शन से महिलाएं खेती और उद्यम के क्षेत्र में नई पहचान बना सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed