{"_id":"67b63217cd5a74c4ef0d9f4f","slug":"mangalamukhi-who-went-to-ask-for-money-was-shot-condition-critical-hathras-news-c-56-1-hts1002-127316-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नेग मांगने गए मंगलामुखी को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नेग मांगने गए मंगलामुखी को मारी गोली, हालत नाजुक
Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 20 Feb 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के इगलास रोड स्थित आरके गेस्ट हाउस के निकट मंगलवार की रात शादी समारोह में नेग मांगने गए मंगलामुखी को बाइक सवार तीन हमालवरों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह घायल हो गया। गंभीर हालत में उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इस मामले में कोतवाली हाथरस गेट मेें दो नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की बेलनशाह कोठी निवासी अन्नू ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि उनकी बहन नितिन मंगलामुखी अपने साथियों टिंकल चौधरी, बिंदु, बूंदी व भूरी के साथ आरके गेस्ट हाउस में मंगलवार की रात को शादी का नेग लेने गए थे। जब वह गेस्ट हाउस के बाहर गेट पर आए तो सड़क पर दूल्हे की गाड़ी के पास चंचल यादव उर्फ सदानंद गुड्डू और मनीषा किन्नर उर्फ गोपाल द्वारा भेजे गए बाइक सवार तीन अज्ञात आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से नितिन को गोली मार दी।
गोली नितिन के कूल्हे पर लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल लाया गया। इस संबंध में सीओ सदर योगेंद्र कृष्ण नारायण का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।