{"_id":"5ec96f518ebc3e909943b135","slug":"man-injured-in-fighting-sasni-news-ali2343980132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सासनी।
क्षेत्र के गांव ऊतरा में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को रास्ते में पकड़ कर पिटाई कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर किया। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया गया है। घटना की रिपोर्ट में एक किशोरी सहित पांच लोगों को नामजद किया गया है।
दर्ज कराई गई रिपोर्ट में ग्राम ऊतरा निवासी पुनीत पुत्र मुन्नालाल का आरोप है वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे खेत से चारा लेकर घर आ रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे पकड़ लिया। उनके हाथों में चाकू, सरिया, तमंचा था। एक आरोपी ने तमंचा निकाल कर जान से मारने की नीयत से फायर किया। जिससे वह बाल बाल बच गया। इसके बाद आरोपी ने तमंचे की बट से प्रहार कर दिया। जिससे उसे चोटें आई है। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देख कर आरोपी मौके से भाग गए। घटना की दर्ज कराई रिपोर्ट में संजय, तरतार उर्फ मोहित, अनुज, सुरजीत व प्रीति को नामजद किया गया है।