{"_id":"6ae865ea4a25190ae403b7a5","slug":"man-dies-in-suspicious-circumstances-in-hasayan-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हसायन: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, चार दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हसायन: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, चार दिन पहले बिगड़ी थी तबीयत, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
Mon, 02 Nov 2026 03:59 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Mon, 02 Nov 2026 03:59 PM IST
सार
धर्मवीर सिंह गांव में एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जलेसर ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
हसायन क्षेत्र के गांव भिंतर निवासी 50 वर्षीय धर्मवीर सिंह की इलाज के दौरान आगरा के अस्पताल में मौत हो गई। उनकी तबीयत चार दिन पहले गांव में ही एक व्यक्ति के घर पर अचानक बिगड़ गई थी। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया है कि धर्मवीर सिंह गांव में एक व्यक्ति के घर पर मौजूद थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए जलेसर ले गए। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए आगरा ले जाने की सलाह दी। परिजन उन्हें आगरा के एक अस्पताल ले पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सीओ अमित पाठक ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन