{"_id":"67b39164202c68d68f000962","slug":"man-dies-due-to-heart-attack-hathras-news-c-2-1-ald1025-608370-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: हार्ट अटैक से व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला लक्ष्मी नगर में हाथ धोते मुकेश बेहोश होकर गिर गए। चिकित्सकों को दिखाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार ने उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक से होना बताई है।
मोहल्ला लक्ष्मी नगर निवासी मुकेश कुमार (45) पुत्र करण सिंह सोमवार की सुबह शौच कर घर लौटे थे। परिजनों ने बताया है कि घर में लगी टंकी के नल से हाथ धोते वक्त बेहोश होकर गिर पड़े। गंभीर हालत में परिवार के सदस्य उन्हें तत्काल खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुकेश दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। उनकी मौत से परिवार में मातम छाया हुआ है। पत्नी कल्पना और तीन बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने बताया है कि संभव है उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है। मौत पर नगर पालिका अध्यक्ष संजय शर्मा, कांता शर्मा, सेवी खान, मनवीर, गुरू देव, गोपाल, राजेंद्र प्रसाद आदि लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की हैं।