फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Man committed suicide after wife denied to live with in.

पत्नी मायके से नहीं आई तो युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Wed, 16 Sep 2020 12:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Man committed suicide after wife denied to live with in.
काशीराम कॉलोनी में युवक द्वारा आत्महत्या कर लेने के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद परिजन। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली सदर क्षेत्र की कांशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक ने अपनी जान महज इस बात से क्षुब्ध होकर दे दी, क्योंकि उसकी पत्नी मायके से उसके साथ नहीं आई थी। परिवार के लोगों ने घर में जब उसे फांसी के फंदे पर झूलता देखा तो उसे आनन-फानन जिला अस्पताल लाए। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

स्थानीय कांशीराम कॉलोनी निवासी अल्लाह मेहर ने अपने बेटे राजू (25 वर्ष) की शादी करीब आठ महीने पहले मथुरा के मसानी की एक युवती से की थी। निकाह के बाद दोनों के बीच सबकुछ ठीक-ठाक चल रहा था। कुछ दिनों पहले राजू की पत्नी अपने मायके चली गई थी। उसके बाद उसने आने से मना कर दिया था। राजू भी मथुरा अपनी ससुराल पत्नी को लेकर आने के लिए गया था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया। वह सोमवार को मथुरा से लौटकर आया और रात को ही उसने फांसी के फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली। इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

काशीराम कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले युवक का फाइल फोटो।

काशीराम कॉलोनी में आत्महत्या करने वाले युवक का फाइल फोटो।- फोटो : HATHRAS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed