फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Make at least five Ayushman cards per day Asha

Hathras News: प्रतिदिन कम से कम पांच आयुष्मान कार्ड बनवाएं आशा

Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Make at least five Ayushman cards per day Asha
गरीब तबके के लोगों को मुफ्त इलाज के लिए शुरू की गई आयुष्मान कार्ड योजना स्वास्थ्य कर्मचारियों की लापरवाही के चलते परवान नहीं चढ़ पाई है। बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने आशा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की धीमी गति पर नाराजगी जताई और इसमें सुधार के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन




मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. मंजीत सिंह के साथ जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा, जिला शिकायत प्रबंधक मोहित त्रिवेदी ने बैठक में सहभागिता की। सीएमओ ने सभी प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि सभी आशा कार्यकर्ताओं को उनके क्षेत्र के लाभार्थियों की सूची उपलब्ध कराएं और यह सुनिश्चित करें कि एक आशा कम-से-कम प्रतिदिन पांच आयुष्मान कार्ड बनवाएं।
विज्ञापन




सादाबाद में आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति लक्ष्य से काफी कम है। इसमें तेजी लाने के लिए क्षेत्र में कम से कम 10 बायोमेट्रिक चलवाने के निर्देश दिए। मातृ स्वास्थ्य कार्यक्रम से संबंधित रजिस्टर चेक किया गया। अप्रैल माह में 158 प्रसव हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि गर्भवती महिलाओं की एचवी जांच नियमित रूप से कराई जाए। हीमोग्लोबिन सात से कम आने वाली गर्भवती महिलाओं की निगरानी सुनिश्चित करें। इसके संबंध में संबंधित आशा कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी करें। इससे गर्भवती महिलाओं को समय से इलाज मिल सके। स्वास्थ्य केंद्र पर जन्म लेने वाले नवजात शिशुओं की सुबह-शाम स्वास्थ्य जांच कराने और प्रत्येक आशा कार्यकर्ता द्वारा कम से कम एक नसबंदी प्रतिमाह कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed