फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   make a committee to fix relaxation in school fee

समिति गठित कर जल्द तय हो शुल्क में छूट

Mon, 24 Aug 2020 11:03 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
make a committee to fix relaxation in school fee
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अभाविप के पदाधिकारी। - फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

कोरोना काल में शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा शुल्क में की गई वृद्धि का विरोध करते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को एसडीएम राजेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्यूशन फीस में छूट तय करने के लिए शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा समिति गठित कर शुल्क छूट को शीघ्र तय किए जाने और छूट के साथ निर्धारित शुल्क को जमा करने के लिए सरल पद्धति अपनाते हुए उन्हें किस्तों में लिए जाने की मांग की।

तहसील संयोजक चंद्रभानु गौतम ने ज्ञापन में कहा कि एबीवीपी कोरोना काल में किसी भी तरह की शैक्षणिक शुल्क वृद्धि का विरोध करती है। प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च शिक्षा संस्थानों तक जहां भी इस सत्र के लिए शुल्क वृद्धि की गई है, वह पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे छात्रों व उनके अभिभावकों के लिए अमानवीय है। अभाविप के विभाग संयोजक सौरभ शर्मा ने कहा कि वर्तमान में कोरोना वायरस इन स्तरों पर लोगों के सामने गंभीर संकट है, इसलिए वित्त संबंधी मामलों में इस स्थिति को अत्यंत गंभीरता से लेकर उदार निर्णय लेने की जरूरत है। ऑनलाइन शिक्षण और पारंपरिक कक्षा शिक्षण में मूलभूत अंतर है, इसलिए दोनों के लिए ट्यूशन फीस समान नहीं हो सकती। मौके पर चंद्रभानु, शिवम शुक्ला, अभिषेक शुक्ला, तानू शुक्ला, सलिल शुक्ला और सौरभ आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed